फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis: President Gotabaya Rajapaksa resigns Parliament Speaker Abhaywardene confirmed

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने पद से दिया इस्तीफा, संसद अध्यक्ष अभयवर्धने ने की पुष्टि

Thu, 14 Jul 2022 08:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 08:03 PM IST
सार

इस बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: President Gotabaya Rajapaksa resigns Parliament Speaker Abhaywardene confirmed
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने इसकी जानकारी दी है। उनके कार्यालय का कहना है कि श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का त्याग पत्र मिला है। गौरतलब है कि संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे बुधवार को देश छोड़कर भाग गए थे। 

विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका में आर्थिक संकट और अराजक होती स्थिति के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बुधवार सुबह श्रीलंका से मालदीव रवाना हो गए थे। उन्होंने वायु सेना के विशेष विमान से अपनी पत्नी व दो सुरक्षाकर्मियों के साथ मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद गुरुवार यानी आज सिंगापुर के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। जिसमें उसने कहा है कि वे सिंगापुर में हैं।
विज्ञापन

 
सिंगापुर ने गोतबाया को लेकर जारी किया बयान
वहीं, श्रीलंका से हाल ही में फरार हुए गोतबाया राजपक्षे को लेकर सिंगापुर ने बयान जारी किया है। दरअसल, सुबह ही खबर आई थी कि गोतबाया मालदीव के बाद अब सिंगापुर पहुंच गए हैं। इसके बाद ही उनके सिंगापुर में शरण लेने की अटकलें लग रही थीं। अब इस मामले में सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राजपक्षे सिंगापुर में निजी दौरे पर आए हैं। न ही उन्होंने यहां शरण मांगी है और न ही उन्हें शरण दी गई है। सिंगापुर आमतौर पर शरण नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोतबाया के मालदीव भागने की वायु सेना ने की पुष्टि 
श्रीलंका की वायु सेना ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ मालदीव रवाना हो गए। बयान में कहा गया है कि, संविधान के प्रावधानों के तहत और सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका की वायु सेना ने राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए बुधवार तड़के एक विमान उपलब्ध कराया गया था।


राष्ट्रपति को गिरफ्तारी से है छूट 
दरअसल, श्रीलंका में पदस्थ राष्ट्रपति को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि गोतबाया राजपक्षे इस्तीफा देने से पहले विदेश भागना चाहते थे। उन्हें डर था कि इस्तीफा देते ही गोतबाया को गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें, गोतबाया को आज अपना इस्तीफा देना था। इससे पहले ही वे देश से फरार हो गए। बीते दिनों उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने 13 जुलाई यानी बुधवार को इस्तीफा देने का आधिकारिक एलान किया था। गोतबाया राजपक्षे का हस्ताक्षरित इस्तीफा एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया गया था। जिन्हें इसे संसद अध्यक्ष को सौंपना था। 13 जुलाई को इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी। श्रीलंका में सड़क पर विरोध को देखते हुए अब सर्वदलीय सरकार बनने पर मंत्रिमंडल इस्तीफा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed