फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka crisis deepens: Police opened fire on protesters, one killed, 10 injured

श्रीलंका में संकट गहराया: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाईं गोलियां, एक की मौत, 10 घायल 

Tue, 19 Apr 2022 08:28 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Apr 2022 08:28 PM IST
सार

र्थिक संकट और विरोध प्रदर्शनों के बीच आखिरकार राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को झुकना पड़ा। उन्होंने  अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह सुधार का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Sri Lanka crisis deepens: Police opened fire on protesters, one killed, 10 injured
Sri Lanka Crisis - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में गहराया संकट हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देशभर में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन किसी तरह की हिंसा का खबर नहीं आई थी। लेकिन अब मामला हिंसक होता जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं जिसमें कम से कम 10 लोग घायल  हो गए वहीं एक प्रदर्शनकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुछ लोग रामबुकाना में हाइवे जाम कर रहे थे। ये सभी लोग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, अस्पताल और  पुलिस से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे और प्रदर्शन कर रहे थे। इन लोगों ने हाइवे जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हाइवे खुलवाने के लिए पहले प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए और फिर गोली चला दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को झुकना पड़ा
वहीं, आर्थिक संकट और विरोध प्रदर्शनों के बीच आखिरकार राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को झुकना पड़ा। उन्होंने  अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह सुधार का प्रयास करेंगे। सोमवार को राजपक्षे ने नई कैबिनेट का गठन किया है। इसमें उनके परिवार के केवल एक ही सदस्य महिंद्रा राजपक्षे हैं जो कि प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने वर्ल्ड बैंक से बेल आउट पैकेज की भी मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी है। डॉलर की कमी के कारण खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक का पर्याप्त आयात नहीं हो पा रहा है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। वह भारत और चीन से कर्ज की आस लगाए है। भारत ने उसे मदद दी भी है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed