{"_id":"68ba9dce3bf8a65ae50237b3","slug":"sri-lanka-bus-crash-leaves-15-dead-know-all-about-it-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका बस दुर्घटना, 1000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिरी; 15 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका बस दुर्घटना, 1000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिरी; 15 लोगों की मौत
Fri, 05 Sep 2025 01:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:52 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बादुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी श्रीलंका के उवा प्रांत के बादुल्ला जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे दक्षिणी शहर तांगाले से 30 से ज्यादा लोगों का एक समूह पिकनिक पर निकला था। तभी उनकी बस एला शहर में 1000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सामने से आ रही जीप से टकरा गई थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस सड़क की रेलिंग से टकराने और नीचे गिरने से पहले एक सामने से आ रही जीप से टकरा गई थी। मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। ये सभी तांगाले शहरी परिषद की कर्मचारी थीं।
विज्ञापन
कई की हालत गंभीर
रिपोर्ट के अनुसार, सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय निवासियों की ओर से बचाव कार्य किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बादुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन