फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka asks India to stop its fishermen from straying into country waters Latest News Update

Fishermen Issue: 'अपने मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने से रोकें', द्विपीय राष्ट्र की भारत से अपील

Thu, 06 Mar 2025 10:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल की शुरुआत में श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। यह देश की उनकी चौथी यात्रा होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था।

विज्ञापन
Sri Lanka asks India to stop its fishermen from straying into country waters Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका सरकार ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने मछुआरों को द्विपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने से रोके। दरअसल, मछुआरे अक्सर मछली पकड़ने के लिए अनजाने में जल सीमा का उल्लंघन कर देते हैं। इसे लेकर श्रीलंका के परिवहन, राजमार्ग, बंदरगाह और नागरिक उड्डयन मंत्री बिमल रथनायके ने कहा कि जल सीमा का उल्लंघन रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। भारत के इस कदम की उत्तरी श्रीलंका के लोग बहुत सराहना करेंगे। मछली पकड़ना ही उनके लिए आजीविका का एकमात्र साधन है। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने श्रीलंका की संभावित यात्रा से पहले आई है।

विज्ञापन


रथनायके ने बुधवार को संसद को बताया कि हम जानते हैं कि भारत श्रीलंका की बहुत मदद कर रहा है, लेकिन जाफना के लोगों के लिए यह मदद सबसे बड़ी होगी। उनके पास कोई अन्य उद्योग नहीं है और यदि आप मन्नार और थलाईमन्नार जाएंगे तो आप देखेंगे।
विज्ञापन


'हम भारत के आभारी'
रथनायके ने कहा कि भारत ने LTTE के साथ देश के सशस्त्र संघर्ष के दौरान उत्तरी श्रीलंका के लोगों की बहुत सहायता की थी। उन्होंने जोर देकर कहा, 'उन्होंने उन्हें सुरक्षा दी और हम इसके लिए भारत के आभारी हैं। अब भारत, तमिलनाडु सरकार और उनके सांसद जो सबसे बड़ी सेवा कर सकते हैं, वह है उत्तरी लोगों की आजीविका को संरक्षित करने में मदद करना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दे को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के एजेंडे में शामिल करने की मांग 
उन्होंने कहा, 'अगर वे यह मदद नहीं कर सकते तो सवाल यह है कि क्या उनकी बाकी सभी मददें सच्ची थीं।' इस पर विपक्षी सांसद मनो गणेशन ने कहा कि श्रीलंका सरकार को भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने के मुद्दे को भारतीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के एजेंडे में शामिल करना चाहिए। 

इस साल अब तक 130 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया
इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया कि उन्होंने 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस साल अब तक 130 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 


अप्रैल की शुरुआत में श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल की शुरुआत में श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। यह देश की उनकी चौथी यात्रा होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed