फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   spirit of resistance will be strong says iran in un after killing of hamas chief yahya sinwar by israel

Hamas: 'प्रतिरोध की भावना और मजबूत होगी', हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत पर भड़का ईरान, दी धमकी

Fri, 18 Oct 2024 08:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Oct 2024 08:12 AM IST
सार

गुरुवार को इस्राइली सेना ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मारने का दावा किया है। हालांकि अभी डीएनए जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी, लेकिन जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उनके आधार पर याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि की जा रही है।  

विज्ञापन
spirit of resistance will be strong says iran in un after killing of hamas chief yahya sinwar by israel
याह्या सिनवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने गुरुवार को हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत पर कहा कि याह्या सिनवार की मौत से क्षेत्र में 'प्रतिरोध' को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि गुरुवार को इस्राइली सेना ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मारने का दावा किया है। हालांकि अभी डीएनए जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी, लेकिन जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उनके आधार पर याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि की जा रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन


ईरान ने याह्या सिनवार की मौत पर जताया दुख
सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में मिशन ने कहा, 'प्रतिरोध की भावना मजबूत होगी। वह युवाओं और बच्चों के लिए एक आदर्श बन जाएगा, जो फिलिस्तीन की मुक्ति की दिशा में उसके मार्ग को आगे बढ़ाएंगे। जब तक कब्जा और आक्रामकता मौजूद है, प्रतिरोध कायम रहेगा, क्योंकि शहीद जीवित है और प्रेरणा का स्रोत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल पर 7 अक्टूबर 2023 को किए गए हमले का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार ही था। इस्राइली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री काट्ज ने गुरुवार रात को सिनवार के मौत की पुष्टि की है। नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज में कहा- 'हमने हिसाब चुकता कर दिया, लेकिन जंग अभी जारी है।' इस्राइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल गाजा की एक इमारत पर हमला किया था। जिसमें हमास के 3 सदस्यों के मारे जाने की खबर आई। बाद में पता चला कि इनमें से एक याह्या सिनवार है। सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हुए। इसमें उसके चेहरे, दांत और घड़ी से दावा किया गया कि मारा गया शख्स याह्या सिनवार है।

जो बाइडन ने जताई खुशी
सिनवार के मारे जाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि 'सिनवार ही 7 अक्टूबर के हमले का मास्टरमाइंड था। यह इस्राइल, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है। वह हजारों इस्राइलियों, फलस्तीनियों, अमेरिकियों और 30 से भी ज्यादा देशों के नागरिकों की मौत का जिम्मेदार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed