US: 'यूरोप जैसी हालत से बचने के लिए पुतिन नहीं, देश की समस्याओं की चिंता जरूरी', जेलेंस्की विवाद के बीच ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की से बहस के बाद यूरोप पर तंज कसते हुए कहा कि, 'हमें पुतिन की चिंता कम और प्रवासी दुष्कर्म गिरोह, ड्रग माफिया, हत्यारे और मानसिक संस्थानों से आए लोगों की ज्यादा फिक्र करनी चाहिए, ताकि हमारा हाल यूरोप जैसा न हो!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलेंस्की से बहस के बाद ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उस समय आया जब व्हाइट हाउस में उनकी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से एक अहम बैठक असफल हो गई। यह बैठक अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज संसाधनों से जुड़े सौदे को लेकर थी। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की यूरोप के समर्थन के लिए लंदन रवाना हो गए थे।
यूरोप का यूक्रेन को समर्थन
लंदन में एक शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वे फ्रांस और कुछ अन्य देशों के साथ मिलकर युद्ध (रूस-यूक्रेन युद्ध) रोकने की योजना बना रहे हैं, जिसे बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पेश किया जाएगा।
जेलेंस्की ने यूरोप की एकता की सराहना की
वहीं वोलोडिमीर जेलेंस्की ने यूरोप की एकता की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा, 'लंदन सम्मेलन यूक्रेन और हमारे साझा यूरोपीय भविष्य के लिए था। हमें यूरोप से मजबूत समर्थन मिल रहा है – हमारे सैनिकों और नागरिकों दोनों के लिए।' उन्होंने कहा कि यूरोप की यह एकता लंबे समय बाद देखने को मिली है और अब अमेरिका के साथ सुरक्षा समझौतों और न्यायसंगत शांति के लिए बातचीत हो रही है। जेलेंस्की ने भविष्य में कई महत्वपूर्ण बैठकों और फैसलों की बात भी कही और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को धन्यवाद दिया।
The summit in London was dedicated to Ukraine and our shared European future.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) March 2, 2025
We feel strong support for Ukraine, for our people – both soldiers and civilians, and our independence. Together, we are working in Europe to establish a solid foundation for cooperation with the… pic.twitter.com/6CiBZ1HhOA