फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   special ambassador of singapore tommy koh said that the 50 years diplomatic relations between india and bangladesh is a big acheivement

सिंगापुर: विशेष दूत टॉमी कोह बोले- भारत और बांग्लादेश राजनयिक रिश्तों की 50वीं वर्षगांठ बड़ी उपलब्धि 

Wed, 08 Dec 2021 02:16 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, सिंगापुर Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 02:16 AM IST
सार

टॉमी कोह सिंगापुर के ‘महात्मा गांधी मेमोरियल हॉल’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, सिंगापुर के बांग्लादेश और भारत दोनों के साथ काफी अच्छे संबंध हैं इसलिए, हम इस जश्न का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
special ambassador of singapore tommy koh said that the 50 years diplomatic relations between india and bangladesh is a big acheivement
टॉमी कोह ने भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्तों को ‘बड़ी उपलब्धि’ बताया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर के विशेष दूत टॉमी कोह ने भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि अगर सभी देश अपने पड़ोसियों के साथ सद्भाव से रह सकें, तो यह शांति की दिशा में एक बड़ा योगदान होगा। देश के शीर्ष राजनयिक ने भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्तों को ‘बड़ी उपलब्धि’ बताया।

विज्ञापन


बांग्लादेश की स्थापना से 10 दिन पहले ही, भारत ने छह दिसंबर 1971 को ही उसे मान्यता दे दी थी। भारत उन पहले देशों में से एक था, जिन्होंने बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध बनाए। इस दिन को ‘मैत्री दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। ‘मैत्री दिवस’, बांग्लादेश और भारत के अलावा बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंडोनेशिया, रूस, कतर, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, मलयेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, यूएई और अमेरिका में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन


टॉमी कोह सिंगापुर के ‘महात्मा गांधी मेमोरियल हॉल’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, सिंगापुर के बांग्लादेश और भारत दोनों के साथ काफी अच्छे संबंध हैं इसलिए, हम इस जश्न का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। बांग्लादेश और भारत पड़ोसी हैं। हमें इस बात का जश्न मनाना चाहिए कि दोनों पड़ोंसियों के 50 साल से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विदेश सचिव शृंगला दो दिनी दौरे पर ढाका पहुंचे
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला दो दिनी आधिकारिक दौरे पर भारत-बांग्लादेश के ‘मैत्री दिवस’ मनाने के एक दिन बाद देश के शीर्ष नेतृत्व से मिलने ढाका पहुंचे। वे यहां दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा भी करेंगे। बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन ने शृंगला का स्वागत किया। बुधवार को शृंगला की मुलाकात पीएम शेख हसीना और अन्य मंत्रियों से भी होगी। यह दौरा 15 से 17 दिसंबर के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बांग्लादेश की राजकीय यात्रा की तैयारी में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed