फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain rejects NATOs anticipated 5 per cent defence spending proposal as unreasonable

Spain: नाटो के नए खर्चा प्रस्ताव पर स्पेन का इनकार, PM सांचेज बोले- पांच प्रतिशत GDP रक्षा पर खर्च करना असंभव

Fri, 20 Jun 2025 02:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 02:04 AM IST
सार

नाटो के 5% जीडीपी रक्षा खर्च प्रस्ताव को स्पेन ने अवास्तविक और नुकसानदायक बताते हुए खारिज कर दिया है। पीएम पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि इससे देश की सामाजिक योजनाएं प्रभावित होंगी। स्पेन फिलहाल केवल 2.1% जीडीपी सैन्य जरूरतों पर खर्च करने की योजना में है।

विज्ञापन
Spain rejects NATOs anticipated 5 per cent defence spending proposal as unreasonable
पेड्रो सांचेज - फोटो : X/@sanchezcastejon

विस्तार

नाटो (NATO) के नए रक्षा प्रस्वात को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच स्पेन ने इस खर्चा प्रस्वात को नुकसानदायक बताते हुए खारिज कर दिया है। मामले में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गुरुवार को नाटो महासचिव मार्क रुटे को पत्र लिखकर कहा कि यह लक्ष्य न केवल अवास्तविक है, बल्कि हमारे कल्याणकारी राज्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। बता दें कि नाटो की तरफ से जारी रक्षा प्रस्वात में सभी सदस्य देशों से अपनी जीडीप का पांच प्रतिशत रक्षा जरूरतों पर खर्च करने की बात कही गई, जिसके बाद स्पेन ने इसका विरोध करते हुए इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


'पांच प्रतिशत जीडीपी खर्च करना असंभव'
मामले में स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा कि इतनी बड़ी रकम खर्च करने से स्पेन को अपनी अन्य सामाजिक योजनाएं जैसे सार्वजनिक सेवाएं और हरित विकास योजनाएं कम करनी पड़ेंगी। उन्होंने साफ किया कि स्पेन नाटो का पूरी तरह से समर्थन करता है, लेकिन पांच% जीडीपी खर्च करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्पेन फिलहाल अपने सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए 2.1% जीडीपी खर्च करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Piyush Goyal in UK: '2047 तक भारत को 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य', लंदन में बोले पीयूष गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन की वर्तमान स्थिति और नाटो
मीडिया रिपोर्टस की माने तो स्पेन नाटो का सबसे कम रक्षा खर्च करने वाला सदस्य है। पिछले साल इसने अपनी जीडीपी का 2% से भी कम रक्षा पर खर्च किया। हालांकि सरकार ने 2025 तक 10.5 अरब यूरो (लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर) बढ़ाकर पुराने 2% लक्ष्य को पूरा करने की बात कही थी।

वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद नाटो चाहता है कि नाटो के सदस्य देश कम से कम 3.5% जीडीपी को सीधे सैन्य उपकरणों, सैनिकों, और हथियारों पर खर्च करें। इसके अलावा 1.5% इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे सड़क, पुल, बंदरगाह आदि के विकास और समाज को हमले के लिए तैयार करने में खर्च हो।ी 



ये भी पढ़ें:- Israel-Iran Row: 'ईरान पर हमला करना है या नहीं, दो सप्ताह में फैसला लूंगा', असमंजस में फंसे ट्रंप को अब भी आस

कौन-कौन कर नाटो के इस प्रस्वाव का समर्थन?
बात अगर नाटो के इस प्रस्वात को मिलने वाले समर्थन की करें तो पोलैंड और बाल्टिक देश (एस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया) पहले ही पांच% खर्च का समर्थन कर चुके हैं। नीदरलैंड और स्वीडन भी नए लक्ष्य को मानने की तैयारी में हैं। लेकिन स्पेन के अलावा बेल्जियम, इटली और कनाडा जैसे देश अभी भी इस पर सहमत नहीं हैं।

गौरतलब है कि नाटो महासचिव रुटे इस हफ्ते एक नया प्रस्ताव लाने वाले हैं जिससे सभी देशों को संतुलित रास्ता मिल सके। यह कोशिश इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि अगले हफ्ते द हेग (नीदरलैंड) में NATO शिखर सम्मेलन है, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed