{"_id":"69828184c43e17efac0285b8","slug":"spain-looks-to-ban-social-media-for-under-sixteen-joining-others-in-europe-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Social Media: एक और देश सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में; मस्क भड़के, सरकार को बताया तानाशाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Social Media: एक और देश सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में; मस्क भड़के, सरकार को बताया तानाशाह
Wed, 04 Feb 2026 04:45 AM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:45 AM IST
सार
फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क के बाद एक और देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह देश है स्पेन और स्पेन के पीएम ने तकनीकी कंपनियों की आलोचना की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया (सांकेतिक)
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई अन्य देशों की तरह स्पेन की सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार को कहा, यह कदम युवाओं को ऑनलाइन कंटेंट के नुकसान से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। सांचेज ने दुबई शिखर सम्मेलन में एक भाषण में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण और बिना सहमति के डीपफेक इमेज जैसे अवैध कंटेंट को फैलने दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों को भी इस तरफ से आंखें मूंदना बंद करना होगा। सांचेज ने कहा, 'आज, हमारे बच्चे एक ऐसी जगह के संपर्क में हैं, जहां उन्हें कभी अकेले नहीं होना चाहिए। हम अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'
कई देश पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध
उम्र वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की मांग
विज्ञापन
कई देश पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध
- कई देश पहले ही बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा चुके हैं और अब स्पेन भी उन देशों में शामिल होने जा रहा है। स्पेन से पहले ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी अपने-अपने देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
- जनवरी में ही फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाले एक बिल को मंजूरी दी और अगले स्कूल वर्ष की शुरुआत में यह कानून लागू हो जाएगा। यह बिल हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगाएगा।
- ऑस्ट्रेलिया में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन लागू है और यह कदम उठाने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश है।
- डेनमार्क ने भी 15 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाने के लिए इसी तरह का कानून पेश किया है, जबकि ब्रिटेन ने पिछले महीने कहा था कि वह किशोरों को सोशल मीडिया से बैन करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की मांग
- सांचेज ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को स्पेन में यूजर्स के लिए उम्र वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ चेक बॉक्स नहीं, बल्कि असली रुकावटें होनी चाहिए, जो काम करें।
- हालांकि यह साफ नहीं है कि सांचेज के वामपंथी गठबंधन को संसद में इसके लिए जरूरी मंजूरी मिलेगी या नहीं क्योंकि उनकी सरकार के पास बहुमत नहीं है।
- स्पेन की विपक्षी पार्टियों ने भी इस प्रतिबंध को समर्थन देने के संकेत दिए हैं।
- सोशल मीडिया कंपनियों मेटा और एक्स ने सांचेज के बयान पर अभी कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन एक्स के मालिक एलन मस्क ने सांचेज की आलोचना की और उन्हें फासीवादी तानाशाह कह दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन