फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain: 107-year-old woman outshines corona virus

स्पेन: 107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू से जीती थी जंग

Sun, 26 Apr 2020 01:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Spain: 107-year-old woman outshines corona virus
एना डेल वैले - फोटो : @adriandelmonte
स्पेन में कोरोना वायरस कहर बन कर टूटा है। हालांकि, इस बीच एक खबर राहत देने वाली है, जहां 107 साल की बुजुर्ग महिला ने इस खतरनाक बीमारी को मात दे दी है। हम आपको उन बुजुर्ग महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू को भी मात दी थी। बता दें कि स्पेनिश फ्लू ने एक समय पूरी दुनिया भर में कहर मचा दिया था, जहां करोड़ों लोगों को इस बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। स्पेनिश फ्लू ने जनवरी 1918 से दिसंबर 1920 तक के बीच दुनिया की एक तिहाई आबादी को खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


स्पेन के एक अंग्रेजी अखबार ओलिव प्रेस की खबर के अनुसार 107 साल की एना डेल वैले ने कोरोना वायरस को मात दे दी। महामारी के इस दौर में वह अब उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने 100 साल की उम्र को पार करने के बाद भी इस खतरनाक बीमारी को हरा कर अस्पताल से घर वापसी की है।
विज्ञापन


ओलिव प्रेस की खबर के मुताबिक, एना के साथ 60 लोग और कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अक्टूबर 1913 में पैदा हुई 107 वर्षीय एना डेल वैले अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार की खबर के अनुसार स्पेनिश फ्लू को मात देने के 102 साल बाद अब एना ने कोरोना वायरस महामारी को हराया है। इस दौरान दूसरे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन में 101 साल की दो बुजुर्ग महिलाओं ने भी कोरोना वायरस बीमारी पर जीत हासिल की है। 


एना की बहू पाकुई सांचेज ने कहा कि उनकी उम्र ज्यादा थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने बहुत संभलकर उनकी देखभाल की। पाकुई ने एना के ठीक होने पर अस्पताल का धन्यवाद अदा किया है। उन्होंने बताया कि एना अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं और वह वाकर की मदद से चलती हैं। इसके अलावा अब एना खुद से ही खाना खाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed