फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Mission astronauts who went orbiting Earth call Hollywood Actor Tom Cruise ask him to become his wingman

स्पेस-एक्स: अंतरिक्ष अभियान पर गए यात्रियों ने इस अभिनेता को किया कॉल, पूछा- हमारे साथी बनेंगे?

Sat, 18 Sep 2021 09:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 18 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

स्पेस-एक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सफर कर रहे यात्री जैरेड आइजैकमैन, हेली आरसेनाउ, सियान प्रॉक्टर और क्रिस सेंब्रोस्की पृथ्वी का चक्कर पूरा करने के बाद रविवार को वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
SpaceX Mission astronauts who went orbiting Earth call Hollywood Actor Tom Cruise ask him to become his wingman
स्पेस-एक्स के मिशन पर गए चारों अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन कैप्सूल से 28 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर पूरा कर रहे हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए भेजा गया स्पेस-एक्स का मानव मिशन इंस्पिरेशन4 अब तक के सबसे कठिन अंतरिक्ष अभियानों में से एक माना जा रहा है। दरअसल, इस मिशन पर गए चार लोगों में से किसी को भी पहले अंतरिक्ष का अनुभव नहीं रहा था। लेकिन अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह सभी अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक पृथ्वी का चक्कर पूरा करने वाले हैं। इस बीच करीब 28 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पेस-एक्स के कैप्सूल में सफर कर रहे इन यात्रियों ने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को फोन लगाया। इसकी जानकारी इंस्पिरेशन4 के ट्विटर हैंडल से दी गई। 
विज्ञापन


ट्वीट में बताया गया कि स्पेस-एक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सफर कर रहे यात्रियों जैरेड आइजैकमैन, हेली आरसेनाउ, सियान प्रॉक्टर और क्रिस सेंब्रोस्की ने टॉम क्रूज से बात की। इन चारों ने अंतरिक्ष के अपने अनुभव क्रूज से साझा किए। ट्वीट में आगे मजाकिया अंदाज में लिखा गया- "मैवरिक आप कभी भी हमारे साथी बन सकते हैं।" बता दें कि टॉम क्रूज ने हॉलीवुड फिल्म टॉप गन में एक एयरफोर्स कर्मी की भूमिका निभाई थी, इसमें उनका नाम मैवरिक ही था। ट्वीट में उस फिल्म से जुड़ी उनकी फोटो भी शेयर की गई।
विज्ञापन


टॉम क्रूज करने वाले हैं अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग
बता दें कि टॉम क्रूज को भी अंतरिक्ष में एक फिल्म की शूटिंग करनी है। वो ऐसा करने वाले पहले अभिनेता बन सकते हैं। इसके लिए क्रूज ने पहले ही नासा के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर शूटिंग का ऐलान कर चुके हैं। टॉम क्रूज ने एलन मस्क के रॉकेट क्रू ड्रैगन स्पेसशिप से आईएसएस जाने की योजना बनाई है। टॉम क्रूज की इस फिल्म को डग लीमन निर्देशित करेंगे। अंतरिक्ष और हॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसकों को अब इन दोनों फिल्मों से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन लंबा मिशन, पृथ्वी से 575 किमी ऊपर तक पहुंचे
स्पेस-एक्स का यह मिशन गुरुवार सुबह 5.32 बजे इंस्पिरेशन4 । ये 4 टूरिस्ट 3 दिन तक 575 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की कक्षा में जाएंगे। इन्हें ड्रैगन कैप्सूल पर सवार करके फाल्कन 9 रॉकेट से अंतरिक्ष भेजा गया है। 2009 के बाद किसी भी मानव ने इस दूरी तक स्पेस की यात्रा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed