फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Space travel: SpaceX will now build next generation vehicles, stop production of existing crew capsules, preparation for Blue Origins fourth flight

अंतरिक्ष यात्रा : स्पेसएक्स अब बनाएगी अगली पीढ़ी के यान, मौजूदा क्रू कैप्सूल का उत्पादन बंद, ब्लू ओरिजिन की चौथी उड़ान की तैयारी

Thu, 31 Mar 2022 02:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 02:10 PM IST
सार

स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन ने 2020 के बाद से सरकारी और निजी अंतरिक्ष यात्रियों के पांच दल को अंतरिक्ष में भेजा है। हर  उड़ान के बाद कैप्सूल का फ्लोरिडा में स्पेसएक्स सेंटर में नवीनीकरण से गुजरते हैं। इस सेंटर को कंपनी ड्रैगनलैंड कहती है।
 

विज्ञापन
Space travel: SpaceX will now build next generation vehicles, stop production of existing crew capsules, preparation for Blue Origins fourth flight
स्पेसएक्स का अंतरिक्ष कार्यक्रम - फोटो : SpaceX

विस्तार

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अब अगली पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्री यान बनाने में जुट गई है। उसने अपने नए ड्रैगन क्रू कैप्सूल का उत्पादन बंद कर दिया है। उधर, ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष की चौथी उड़ान की तैयारी में है।

विज्ञापन

स्पेसएक्स के एक कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने अपने सारे संसाधन अब नई दौर की अंतरिक्ष यात्रा के कार्यक्रम के विकास पर लगा दिए हैं। कंपनी बड़े यान के विकास की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत स्टारशिप, स्पेसएक्स मून व स्पेसएक्स मार्स रॉकेट बनाए जाएंगे। इंजिन के विकास में आ रही बाधाओं व नियामक समीक्षा के कारण स्टारशिप्स को पेश करने में देरी हो रही है। कंपनी नए व बड़े यान में इसलिए भी जुटी है, क्योंकि मौजूदा यान में चार यात्रियों को ही ले जा पाने की विवशता है। 
विज्ञापन

क्रू ड्रैगन ने पांच दल अंतरिक्ष में भेजे
स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन ने 2020 के बाद से सरकारी और निजी अंतरिक्ष यात्रियों के पांच दल को अंतरिक्ष में भेजा है। हर  उड़ान के बाद कैप्सूल का फ्लोरिडा में स्पेसएक्स सेंटर में नवीनीकरण से गुजरते हैं। इस सेंटर को कंपनी ड्रैगनलैंड कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू ओरिजिन की चौथी एस्ट्रो-टूरिज्म उड़ान में कोई बड़ा नाम नहीं
उधर, जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन अपनी चौथी एस्ट्रो-टूरिज्म अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी में है। हालांकि इस बार इसमें यात्रा के लिए कोई बड़ा नाम अब तक सामने नहीं आया है। 

इस चौथी व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान में रोमांच चाहने वालों और सेलिब्रिटी को अंतरिक्ष उड़ान के आनंद की पेशकश करती है। खराब मौसम के कारण उड़ान में दो दिनों की देरी हुई है। ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान मंगलवार को ग्रामीण पश्चिम टेक्सास में कंपनी के लॉन्च साइट से सुबह 8:30 बजे उड़ने वाला था। इसमें छह यात्री सवार हो चुके थे, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed