रोमांच से भरा स्पेस टूरिज्म: अंतरिक्ष में तीन दिन की छुट्टियां बिताकर लौटे चार यात्री, तस्वीरों में देखें रवाना होने से लौटने तक की यात्रा
साल में कम से कम एक बार हम लोग छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जाते हैं। इस दौरान ऐसी जगह की तलाश की जाती है जो रोमांच से भरी हो। स्पेस टूरिज्म भी ऐसा ही है। एक तरह से अंतरिक्ष में छुट्टियां बिताने जैसा....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रात में आसमान को निहारते वक्त एक सवाल मन में उठ ही जाता है कि इन तारों के पीछे की दुनिया कैसी होगी? क्या वहां से पृथ्वी देखी जा सकती है? अगर हां, तो वह कैसी दिखती होगी...बिना ग्रैविटी के वहां कैसे रहा जा सकता है। ये सवाल अब तक तो पानी के बुलबुले की तरह उठते और झट से फूट जाते। क्योंकि, हमें लगता था कि अंतरिक्ष की दुनिया सिर्फ चंद अंतरिक्ष यात्री ही देख सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मानव ने स्पेस रिसर्च की दुनिया में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए स्पेस टूरिज्म शुरुआत की है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे आप बस या ट्रेन से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं।
मानव इतिहास का यह क्रांतिकारी कदम था, पहली बार चार आम लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया।
चार आम लोग गए मिशन पर
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने 16 सितंबर को स्पेस टूरिज्म की शुरुआत की। उन्होंने नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से फॉल्कन-9 रॉकेट लांच किया और इंस्पिरेशन-4 मिशन की शुरुआत की। इसके तहत चार आम लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया।
मिशन की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी।
अंतरिक्ष में छुट्टियां बिताने जैसा है मिशन
आप साल में एक बार छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जाते ही होंगे। यह मिशन भी ऐसा ही है। हालांकि, इसमें छुट्टियां बिताने के लिए अंतरिक्ष को चुना गया है। चार आम अमेरिकी नागरिक तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद रविवार को पृथ्वी पर लौट आए हैं। इस मिशन की शुरुआत 16 सितंबर को हुई और 19 सितंबर को सभी यात्री पृथ्वी पर लौट आए।
कैप्सूल 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाता रहा।
तीन दिन पृथ्वी की कक्षा में काटते रहे चक्कर
फॉल्कन-9 रॉकेट लांच के थोड़ी देर बाद ड्रैगन कैप्सूल इससे अलग हो गया। यह कैप्सूल 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाता रहा।
चार लोगों के क्रू में 29 साल की कैंसर सर्वाइवर हेयली भी शामिल रहीं।
इस मिशन पर जाने वाले चार आम नागरिकों में दो ट्रेंड पायलट थे, लेकिन स्पेसक्राफ्ट को ऑपरेट करने में उनका कोई योगदान नहीं था। इन चार लोगों के क्रू में 29 साल की कैंसर सर्वाइवर हेयली भी शामिल रहीं। वह अंतरिक्ष में जाने वालाी सबसे कम उम्र की अमेरिकी नागरिक हैं।