फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space

रोमांच से भरा स्पेस टूरिज्म: अंतरिक्ष में तीन दिन की छुट्टियां बिताकर लौटे चार यात्री, तस्वीरों में देखें रवाना होने से लौटने तक की यात्रा

Sun, 19 Sep 2021 10:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Sep 2021 10:52 AM IST
सार

साल में कम से कम एक बार हम लोग छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जाते हैं। इस दौरान ऐसी जगह की तलाश की जाती है जो रोमांच से भरी हो। स्पेस टूरिज्म भी ऐसा ही है। एक तरह से अंतरिक्ष में छुट्टियां बिताने जैसा.... 
 

विज्ञापन
Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space
अंतरिक्ष रवाना होने से पहले लोगों का अभिवादन स्वीकारते यात्री। मानव इतिहास के क्रांतिकारी मिशन को देखने के लिए लोगों भीड़ जुटी। - फोटो : @inspiration4x

विस्तार

रात में आसमान को निहारते वक्त एक सवाल मन में उठ ही जाता है कि इन तारों के पीछे की दुनिया कैसी होगी? क्या वहां से पृथ्वी देखी जा सकती है? अगर हां, तो वह कैसी दिखती होगी...बिना ग्रैविटी के वहां कैसे रहा जा सकता है। ये सवाल अब तक तो पानी के बुलबुले की तरह उठते और झट से फूट जाते। क्योंकि, हमें लगता था कि अंतरिक्ष की दुनिया सिर्फ चंद अंतरिक्ष यात्री ही देख सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मानव ने स्पेस रिसर्च की दुनिया में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए स्पेस टूरिज्म शुरुआत की है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे आप बस या ट्रेन से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं।

विज्ञापन

मानव इतिहास का यह क्रांतिकारी कदम था, पहली बार चार आम लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया।

Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space
मानव इतिहास का यह क्रांतिकारी कदम था, पहली बार चार आम लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया। - फोटो : @inspiration4x

चार आम लोग गए मिशन पर 
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने 16 सितंबर को स्पेस टूरिज्म की शुरुआत की। उन्होंने नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से फॉल्कन-9 रॉकेट लांच किया और इंस्पिरेशन-4 मिशन की शुरुआत की। इसके तहत चार आम लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी।

Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space
मिशन की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी। - फोटो : @inspiration4x

अंतरिक्ष में छुट्टियां बिताने जैसा है मिशन 
आप साल में एक बार छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जाते ही होंगे। यह मिशन भी ऐसा ही है। हालांकि, इसमें छुट्टियां बिताने के लिए अंतरिक्ष को चुना गया है। चार आम अमेरिकी नागरिक तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद रविवार को पृथ्वी पर लौट आए हैं। इस मिशन की शुरुआत 16 सितंबर को हुई और 19 सितंबर को सभी यात्री पृथ्वी पर लौट आए। 

विज्ञापन

कैप्सूल 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाता रहा।

Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space
कैप्सूल 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाता रहा। - फोटो : @inspiration4x

तीन दिन पृथ्वी की कक्षा में काटते रहे चक्कर
फॉल्कन-9 रॉकेट लांच के थोड़ी देर बाद ड्रैगन कैप्सूल इससे अलग हो गया। यह कैप्सूल 575 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाता रहा। 

चार लोगों के क्रू में 29 साल की कैंसर सर्वाइवर हेयली भी शामिल रहीं।

Space Tourism begins from Mission inspiration 4 Four passengers returned from space
चार लोगों के क्रू में 29 साल की कैंसर सर्वाइवर हेयली भी शामिल रहीं। - फोटो : @inspiration4x
स्पेसक्राफ्ट ऑपरेट करने में भी कोई योगदान नहीं 
इस मिशन पर जाने वाले चार आम नागरिकों में दो ट्रेंड पायलट थे, लेकिन स्पेसक्राफ्ट को ऑपरेट करने में उनका कोई योगदान नहीं था। इन चार लोगों के क्रू में 29 साल की कैंसर सर्वाइवर हेयली भी शामिल रहीं। वह अंतरिक्ष में जाने वालाी सबसे कम उम्र की अमेरिकी नागरिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed