US-India: अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए अमेरिका बदलेगा मिसाइल नीति, कंपनियों के बीच बढ़ेगा अधिक सहयोग
व्हाइट हाउस ने कहा, इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और अमेरिका की कंपनियों के बीच अधिक सहयोग बढ़ने की संभावना है। अमेरिका के प्रधान उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा, हम न सिर्फ राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में प्रगति कर रहे हैं, बल्कि अंतरिक्ष-साझेदारी बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का निवर्तमान बाइडन प्रशासन एक राष्ट्रीय सुरक्षा ज्ञापन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) से जुड़ी नीतियों को बदलने (अपडेट करने) जा रहा है। इसके तहत अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नीतियां बदलेंगीं।
व्हाइट हाउस ने कहा, इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और अमेरिका की कंपनियों के बीच अधिक सहयोग बढ़ने की संभावना है। अमेरिका के प्रधान उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा, हम न सिर्फ राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में प्रगति कर रहे हैं, बल्कि अंतरिक्ष-साझेदारी बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।
भारत-अमेरिका के रिश्ते अच्छे स्तर पर
उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा है कि वह भारत-अमेरिकी संबंधों को ‘बहुत मजबूत स्थिति में’ छोड़कर जा रहा है और भरोसा है कि ट्रंप के कार्यकाल में भी रिश्ते ऐसे ही रहेंगे। अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा बाइडन प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, हम भारत से संबंध चाहते हैं। वे अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ ह्यूस्टन में इसरो के अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने आए थे।
On December 17, Deputy Secretary Campbell, along with Principal Deputy National Security Advisor Jon Finer and Indian Ambassador to the United States Vinay Mohan Kwatra, travelled to Houston, Texas, to take stock of the significant progress made in U.S.-India space cooperation in… pic.twitter.com/JKEXsIsV6s
— ANI (@ANI) December 19, 2024