फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Soyuz capsule with 2 Russians and 1 American returns to Earth from International Space Station

ISS: आठ माह बाद आईएसएस से लौटे दो रूसी व एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, आज एक के जन्मदिन का जश्न; नासा ने दी बधाई

Sun, 20 Apr 2025 04:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Apr 2025 04:48 PM IST
सार

ISS: दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सात महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोयुज कैप्सूल से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे। वापसी के दिन अमेरिकी यात्री डॉन पेटिट का 70वां जन्मदिन भी था, जो उनके लिए यादगार बन गया।

विज्ञापन
Soyuz capsule with 2 Russians and 1 American returns to Earth from International Space Station
पैराशूट की मदद से उतरते अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट - फोटो : एक्स/नासा

विस्तार

अंतरिक्ष में सात महीने बिताने के बाद दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री वरिवार सुरक्षित धरती पर लौट आए। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री सोयुज कैप्सूल के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटे। 

विज्ञापन

 
कहां उतरा कैप्सूल?  
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी 'रोस्कोस्मोस' के अनुसार, सोयुज कैप्सूल ने रविवार सुबह 6:20 बजे कजाखस्तान के झेजकाजगन शहर के पास खुले मैदान में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। पैराशूट की मदद से हुई यह लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल में राजशाही समर्थकों का सरकार को ठेंगा! चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन थे इस मिशन में शामिल?
इस कैप्सूल में दो रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओवचिनिन और इवा वैगनर और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट शामिल थे। नासा ने बताया कि ये तीनों अंतरिक्ष यात्री कुल 220 दिन अंतरिक्ष में रहे और इस दौरान पृथ्वी ने 3,520 बार परिक्रमा की। 
 
यादगार बन गया पेटिट का जन्मदिन
दिलचस्प बात यह रही कि नासा के डॉन पेटिट का रविवार को 70वां जन्मदिन था और उसी दिन वे धरती पर लौटे। यह उनके लिए यादगार दिन बन गया। नासा ने पेटिट को जन्मदिवस की बधाई दी। 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की कायराना करतूत: कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने से किया मना; सुप्रीम कोर्ट में दी बेतुकी दलील

अब आगे क्या होगा?
उतरने के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों की नियमित मेडिकल जांच की गई। इसके बाद उन्हें करागांडा (कजाखस्तान) के रिकवरी जोन ले जाया गया। यहां से डॉन पेटिट अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होंगे, जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री रूस के स्टार सिटी ट्रेनिंग बेस जाएंगे।

जापानी अंतरिक्ष यात्री को कमान सौंपी 
इस मिशन से लौटने से पहले शुक्रवार को एलेक्सी ओवचिनिन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान जापान के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed