US: शिकागो में टला बड़ा हादसा, विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन; पायलट ने ऐसे बचाईं कई जानें
Chicago Airport Incident: अमेरिका के शिकागो शहर में उस वक्त के बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब एक विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर एक दूसरा प्लेन आ गया था। इस घटना के दौरान पहले ही मिडवे एयरपोर्ट ने विमान को गो-अराउंड का आदेश दे दिया था। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
INCIDENT: Southwest #WN2504 (Boeing 737-800 N8517F) in near miss 1448UTC/0848CST today @ Chicago/Midway as FlexJet #LXJ560 (Challenger 350) crosses Runway 31C.
विज्ञापन
ATC Audio (skip to 18min): https://t.co/e6OValtv39
MDW webcam & links: https://t.co/GzjpoMXwhL
(c) webcam host pic.twitter.com/IHqoie0rt3 — Airport Webcams (@AirportWebcams) February 25, 2025
बाद में आसानी से विमान ने की लैंडिंग
वहीं इसके बाद के घटना की जानकारी साझा करते हुए साउथवेस्ट एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक कहा कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 सुरक्षित रूप से उतरी, 'चालक दल ने रनवे में प्रवेश करने वाले दूसरे विमान के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए एहतियाती तौर पर चक्कर लगाया।' 'चालक दल ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान बिना किसी घटना के उतरा।'
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलट ने दिखाई सूझबूझ
इस घटना के दौरान फ्लाइट क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच बातचीत में यह सुनाई दिया कि कंट्रोलर ने पायलट से कहा, 'साउथवेस्ट 2504, गो-अराउंड' और फ्लाइट को 3,000 फीट तक चढ़ने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरे विमान को बिना अनुमति के रनवे पर घुसने के लिए दोषी ठहराया गया है और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले की जांच कर रहा है।
मामले की जांच में जुटी विमान कंपनी
वहीं इस विमान के मालिक, फ्लेक्सजेट, ने इस घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि वे उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे विमान के गलत तरीके से रनवे पर घुसने की वजह से यह घटना घटी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.