फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South spain jarramplas turnip festival people attacks demon with turnip

दक्षिणी स्पेन के इस शहर में मनाया जाता है शलजम फेंकने का अनोखा त्योहार

Sat, 19 Jan 2019 10:43 AM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Sat, 19 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
South spain jarramplas turnip festival people attacks demon with turnip
Jarramplas festival - फोटो : self

सात अरब से ज्यादा की दुनिया की आबादी में अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं। जितनी संस्कृतियां, उतने त्योहार और हर त्योहार के पीछे की अपनी अलग ही कहानी है। स्पेन हमेशा से अपने मस्ती भरे त्योहारों के लिए जाना जाता है। दक्षिणी स्पेन का पियोर्नल एक अलग ही त्योहार के लिए मशहूर है। यहां सेंट सेबैस्टियन डे के लिए शलजम की बौछार होती है। 

विज्ञापन


दरअसल, हर साल 19 और 20 जनवरी को यहां एक त्योहार मनाया जाता है जिसमें लोग दैत्य की वेशभूषा में तैयार व्यक्ति पर शलजम की बौछार करते हैं। ये सब जरमप्लास महोत्सव का हिस्सा होता है।
विज्ञापन


सालों पुराने इस त्योहार में शहर के किसी एक स्वयंसेवक को चमकीली दैत्यों वाली पोशाक पहनाई जाती है। इस पोषक का मुख्य आकर्षण सींगों वाला मास्क होता है। यह त्यौहार कब शुरू हुआ इसको लेकर लोग अलग-अलग कहानियां बताते हैं, मगर हरक्यूलिस और मवेशियों को चराने वाले दैत्य की कहानी ज्यादा पुख्ता मानी जाती है। दैत्य ढोल नगाड़े बजाता हुआ शहर की गलियों से गुजरता है और लोग उसपर शलजम से प्रहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दैत्य बने व्यक्ति के लिए सभी सुरक्षा उपकरण अपनाये जाते है मगर जब यह उपकरण नहीं था तब शलजम की जगह आलू का उपयोग किया करते थे। महोत्सव के लिए स्थानीय किसानों द्वारा 18 टन से ज्यादा शलजम की आपूर्ति की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed