फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South korean president moon jae in and north korean leader kim jong un meet 3rd time at a summit

तीसरी बार मिले किम और मून, परमाणु निरस्त्रीकरण को राजी उत्तर कोरिया, बंद करेगा मिसाइल परीक्षण केंद्र

Wed, 19 Sep 2018 10:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
South korean president moon jae in and north korean leader kim jong un meet 3rd time at a summit
Kim jong and moon jei

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच लगातार कई सालों से चल रही तनातनी अब खत्म होती नजर आ रही है। 18-20 सितंबर के बीच चलने वाले तीसरे अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के बीच मुलाकात हुई। यह तीसरी बार है जब दोनों के शीर्ष नेता मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के साथ हुए शिखर सम्मेलन के बाद बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षण केंद्र तोंगचांग-री को बंद करेगा। 
विज्ञापन


मून ने कहा, 'उत्तर कोरिया अपने मिसाइल इंजन परीक्षण केंद्र तोंगचांग-री और मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र को संबद्ध देशों के विशेषज्ञों की उपस्थिति में स्थाई तौर पर बंद करने को राजी हो गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तरी और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से 2032 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने को भी सहमत हो गए हैं। 

वहीं, उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने कहा कि 'निकट भविष्य' में वह सोल की यात्रा पर आ सकते हैं। किम अगर सोल जाते हैं तो यह दशकों पहले कोरियाई प्रायद्वीप के विभाजन के बाद उत्तर कोरिया के किसी राष्ट्रप्रमुख की दक्षिण कोरिया की पहली यात्रा होगी।

प्योंगयांग में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए किम ने कहा, 'मैंने (दक्षिण कोरिया के) राष्ट्रपति मून जेइ-इन से वादा किया है कि निकट भविष्य में सोल आऊंगा।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed