फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korean mountaineer missing after climbing peak in Pakistan

पाकिस्तान: चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता

Tue, 20 Jul 2021 11:34 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 11:34 PM IST
सार

पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के सचिव कर्रार हैदरी ने कहा कि किम के साथ चढ़ाई करने वाले अन्य पर्वतारोही सुरक्षित हैं। इस्लामाबाद में दक्षिण कोरियाई दूतावास भी तलाशी अभियान की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
South Korean mountaineer missing after climbing peak in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Facebook

विस्तार

दक्षिण कोरिया के एक प्रसिद्ध पर्वतारोही, पाकिस्तान स्थित एक पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने के बाद खराब मौसम के कारण खाई में गिर गया जिसके बाद से वह लापता है। एक पर्वतारोहण अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि रविवार को, उत्तरी काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,047 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ब्रॉड पीक चोटी पर चढ़ने के बाद किम होंग बिन नीचे उतर रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए। इस चोटी पर चढ़ने के साथ ही 57 वर्षीय किम, विश्व की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का कीर्तिमान बना चुके थे।
विज्ञापन


ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं। वर्ष 1991 में अलास्का में चढ़ाई के दौरान वह फ्रॉस्टबाईट का शिकार हो गए थे और उन्हें अपनी सभी अंगुलियां गंवानी पड़ी थीं। हैदरी के अनुसार, रविवार को अन्य पर्वतारोहियों के साथ चोटी से उतरने के दौरान किम फिसल गए और पर्वत से चीन की तरफ गिर गए। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बचाव कार्य की योजना बनाई जा रही है। किम, माउंट एवरेस्ट और के-2 जैसी पर्वत चोटियों को भी फतह कर चुके हैं। हैदरी ने बताया कि विकलांगता कभी किम के हौसलों के आगे बाधक नहीं बनी।


उन्होंने कहा कि किम के साथ चढ़ाई करने वाले अन्य पर्वतारोही सुरक्षित हैं। हैदरी ने कहा कि इस्लामाबाद में दक्षिण कोरियाई दूतावास भी तलाशी अभियान की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed