फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korean lawmakers seek independent probe as Yoon's lawyers warn detention may spark 'civil war'

Impeachment Row: द. कोरिया में 'गृहयुद्ध' का खतरा, विपक्षी दल संसद में लाए नया बिल; मार्शल लॉ पर जांच की मांग

Thu, 09 Jan 2025 06:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

S. Korea: दक्षिण कोरिया की पुलिस और सेना मार्शल लॉ को लेकर अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करने की प्रयास कर रही है। लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा उन्हें गिरफ्तारी से बचा रही है। यून के वकीलों का कहना है कि अगर यून को गिरफ्तार किया जाता है तो देश में आक्रोश भड़क सकता है, गृहयुद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। 

विज्ञापन
South Korean lawmakers seek independent probe as Yoon's lawyers warn detention may spark 'civil war'
यून सुक योल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया की संसद में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने एक नया विधेयक पेश किया। इस विधेयक में पिछले साल लगाए गए मार्शल लॉ पर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। यून सुक योल ने राष्ट्रपति रहते हुए अचानक देश में मार्शल लॉ की घोषणा की थी। हालांकि, कुछ ही घंटों के बाद इसे हटा दिया गया था। इसके बाद महाभियोग के जरिए उन्हें राष्ट्रपति के पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया। 

विज्ञापन


यह विधेयक छह विपक्षी दलों ने एकजुट होकर पेश किया है। इसमें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल है। विधेयक में मांग की गई है कि एक विशेष अभियोजक इस बात की जांच करके कि क्या तीन दिसंबर को लगाया गया मार्शल लॉ एक विद्रोह कराने का प्रयास था। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जाए कि क्या यून ने उत्तर कोरिया से संघर्ष को बढ़ाने के लिए अपने देश के ऊपर ड्रोन उड़ाए थे या फिर उत्तर कोरिया से आए गुब्बारों को गिराने की बात कही थी, ताकि घरेलू राजनीति में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकें। हालांकि, यून के वकीलों और दक्षिण कोरियाई सेना ने इन आरोपों को खारिज किया है। 
विज्ञापन


यून इस समय सिओल में अपने आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं। उनके सुरक्षाकर्मियों ने वहां की सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। सड़कों को बैरिकेड और कटीले तारों से बंद कर दिया गया है। पिछले हफ्ते एक बार उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कोशिश असफल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की सरकारी एजेंसी 'सीआईओ' (उच्च पदस्थ अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कार्यालय) पुलिस और सेना के साथ मिलकर काम कर रही है कि ताकि वे यून सुक योल गिरफ्तारी में कोई बाधा न आए। सीआईओ ने चेतावनी दी है कि अगर यून सुक योल की सुरक्षा करने वाली टीम (राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा) ने कोई रुकावट डाली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 


वहीं, यून के वकील उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यून कहीं भागने या सबूतों को नष्ट करने का प्रयास नहीं करेंगे। वकील सेओक डोंग-ह्योन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर यून को हथकड़ी लगाई जाती है, तो इससे पूरे देश में आक्रोश फैल सकता है और यह एक गृह युद्ध की स्थिति पैदा कर सकता है। यून के समर्थक और आलोचक उनके आवास के पास लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed