फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korean fighter jet accidentally drops bombs, reportedly injuring 7 people

South Korea: उत्तर कोरिया की सीमा के पास दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से गिराए बम; आठ घायल, दो गंभीर

Thu, 06 Mar 2025 09:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना क्यों हुई? इसकी जांच करने और नागरिकों को हुए नुकसान की जांच करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। लड़ाकू विमान सेना के साथ वायु सेना के संयुक्त लाइव-फायरिंग अभ्यास में भाग ले रहा था।

विज्ञापन
South Korean fighter jet accidentally drops bombs, reportedly injuring 7 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान गलती से रहवासी इलाके में एक के बाद एक आठ बम गिराए। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। वायु सेना ने एक बयान के मुताबिक, केएफ-16 लड़ाकू विमान की ओर से छोड़े गए एमके-82 बम असामान्य रूप से फायरिंग रेंज के बाहर गिरे, जिससे नागरिकों को क्षति हुई।

विज्ञापन


नुकसान की जांच करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी
वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना क्यों हुई? इसकी जांच करने और नागरिकों को हुए नुकसान की जांच करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। लड़ाकू विमान सेना के साथ वायु सेना के संयुक्त लाइव-फायरिंग अभ्यास में भाग ले रहा था। वायु सेना ने नागरिक क्षति के लिए माफी मांगी और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन


पीड़ितों के लिए मुआवजे और अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे
बयान में कहा गया कि पीड़ितों के लिए मुआवजे और अन्य आवश्यक कदम उठाने की सक्रियता काम किया जा रहा है। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई, लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया की मानें तो दुर्घटना उत्तर कोरिया की सीमा के करीब एक शहर पोचेन में हुई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, छह नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है। धमाके में सात इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह वार्षिक सैन्य अभ्यास
हादसा ऐसे वक्त हुआ, जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं अगले सप्ताह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रही हैं। अभ्यास उत्तर कोरिया से पैदा हो सकने वाले खतरों से निपटने के लिए अपनी तैयारी पुख्ता करने को लेकर किया जा रहा है। उत्तर कोरिया ने हाल में धमकी दी थी कि वह उसके खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में बढ़ते आक्रामक रुख के जवाब में कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed