फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea Yoon suk yeol authorised shooting during martial law claim prosecutors report

South Korea: मार्शल लॉ के दौरान यून सुक योल ने सेना को गोली चलाने का दिया था आदेश, अभियोजन रिपोर्ट से खुलासा

Sun, 29 Dec 2024 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

यून सुक योल को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। 

विज्ञापन
South Korea Yoon suk yeol authorised shooting during martial law claim prosecutors report
यून सुक योल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के दौरान निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल ने सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का भी आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ दायर 10 पेज की अभियोजन रिपोर्ट में कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति ने संसद में प्रवेश करते समय सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर को जरूरत पड़ने पर तीन बार मार्शल लॉ लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों को दिए थे जरूरत पड़ने पर गोली चलाने के निर्देश
यून सुक योल को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। अभियोजन रिपोर्ट को यून सुक योल के वकील ने खारिज कर दिया है और कहा कि ये एकतरफा आरोप हैं और परिस्थितियों से मेल नहीं खाते। 3 दिसंबर को मॉर्शल लॉ लगने के बाद जब चार दिसंबर को सांसद, संसद पहुंचे, तो भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने इमारत पर धावा बोल दिया। अभियोजन अभियोग रिपोर्ट के अनुसार, यून ने राजधानी रक्षा कमान के प्रमुख ली जिन-वू से कहा कि 'अगर जरूरत हो तो सैन्य बल नेशनल असेंबली में प्रवेश करने के लिए गोली चला सकते हैं।'
विज्ञापन


मार्च से ही मार्शल लॉ लगाने की योजना बना रहे थे यून सुक योल
4 दिसंबर की सुबह सांसदों ने संसद में घुसकर यून की घोषणा को रद्द करने के लिए 190-0 से मतदान किया। रिपोर्ट में मार्शल लॉ की घोषणा के दिन वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। जिनमें इस बात के सबूत हैं कि यून मार्च की शुरुआत में ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मार्शल लॉ घोषित करने पर चर्चा कर रहे थे। पूर्व रक्षा मंत्री किम को मार्शल लॉ लगाने के उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने विपक्षी पार्टी डीपीके पर उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में देश में मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि मार्शल लॉ लगाने के कुछ ही घंटे बाद पूरा विपक्ष संसद पहुंच गया और मार्शल लॉ हटाने के लिए मतदान कर दिया। मार्शल लॉ के खिलाफ दक्षिण कोरिया की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उतर गई, जिसके छह घंटे बाद ही मार्शल लॉ हटा लिया गया। राष्ट्रपति यून सुक योल को महाभियोग प्रस्ताव लाकर हटा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed