फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea warns of sending weapons to Ukraine on news of presence of North Korean troops in Russia

War: 'रूस को मदद देना बंद करे नहीं तो हम भी यूक्रेन को देंगे हथियार', दक्षिण कोरिया की किम जोंग को चेतावनी

Tue, 22 Oct 2024 07:26 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 22 Oct 2024 07:26 PM IST
सार

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को चिंता इस बात ही है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए बतौर उपहार उत्तर कोरिया को उच्च हथियार तकनीक दे सकता है। जिससे दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने वाले उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल सकता है। 

विज्ञापन
South Korea warns of sending weapons to Ukraine on news of presence of North Korean troops in Russia
तनाव की वजह बना रूस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। वहीं, अब उत्तर कोरिया पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के आरोपों के बाद दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने पर विचार कर सकता है। दक्षिण कोरिया का यह बयान उत्तर कोरिया द्वारा रूस में सेना भेजने के जवाब में आया है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया का बयान जाहिर तौर पर रूस पर दबाव डालने के लिए है। ताकि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों को शामिल न करे। दरअसल, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को चिंता इस बात ही है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए बतौर उपहार उत्तर कोरिया को उच्च हथियार तकनीक दे सकता है। जिससे दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने वाले उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल सकता है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों ने उत्तर कोरिया द्वारा कथित तौर पर रूस की मदद के लिए सेना भेजने की निंदा की।  उन्होंने इसे दक्षिण कोरिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा बताया। साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो हम भी यूक्रेन की मदद के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कार्यालय ने भी अपने एक बयान में उत्तर कोरिया को आपराधिक समूह बताते हुए कहा कि वह अपने युवाओं को अनुचित युद्ध के लिए भाड़े के सैनिकों के रूप में सेवा करने के लिए मजबूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध में रूस की मदद के विरोध में दक्षिण कोरिया राजनयिक, आर्थिक और सैन्य कदम उठा सकता है। इसके साथ ही वह यूक्रेन को रक्षात्मक और आक्रामक दोनों हथियार भेजने पर विचार कर सकता है।

उत्तर कोरिया ने कितनी भेजी सैन्य सहायता?
हाल ही में, दक्षिण कोरियाई जासूसों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहायता के लिए सेना भेज रहा है। वहीं, कुछ महीने पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उत्तर कोरिया का दौरा किया था और उत्तर कोरियाई तानाशाह के साथ बैठक भी की थी।

दक्षिण कोरियाई जासूसों के अनुसार यूक्रेन से जंग में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की तरफ से 12,000 सैनिक भेजे गए हैं। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस की सहायता के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं।


बता दें कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से, दक्षिण कोरिया मास्को के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रतिबंधों में शामिल हो गया है। उसने कीव को मानवीय और वित्तीय सहायता भेजी है। लेकिन इसने युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल देशों को हथियारों की आपूर्ति न करने की अपनी नीति के अनुरूप यूक्रेन को सीधे हथियारों की आपूर्ति करने से परहेज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed