फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea tests first indigenous space rocket

उपलब्धि: दक्षिण कोरिया ने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट का किया परीक्षण

Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
सार

प्रक्षेपण के सीधे प्रसारण के फुटेज में नारो अंतरिक्ष केंद्र से 47 मीटर लंबा रॉकेट चमकीली पीली रोशनी के साथ हवा में ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया। यह देश का एक मात्र अंतरिक्ष केंद्र है।

विज्ञापन
South Korea tests first indigenous space rocket
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया। इसे अधिकारियों ने उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि तीन-चरणों वाला नूरी रॉकेट 1.5 टन वजनी पेलोड को पृथ्वी से 600 से 800 किलोमीटर ऊपर कक्षा में ले जाने में सफल हो पाया या नहीं। यह पेलोड स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम से बना ब्लॉक है।

विज्ञापन


इस प्रक्षेपण की निगरानी दक्षिण कोरिया के रष्ट्रपति मून जेइ-इन कर रहे थे। हालांकि प्रक्षेपण में एक घंटे का विलंब हुआ क्योंकि इंजीनियरों को रॉकेट के वाल्व जांचने में ज्यादा देर लगी। वहीं तेज हवाओं और मौसम की अन्य परिस्थितियों संबंधी चिंता भी थी, जो सफल प्रक्षेपण में बाधा बन सकती थी। देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह परीक्षण देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


देश 2030 तक चंद्रमा पर एक यान भेजने की भी योजना बना रहा है। इससे पहले 2009 में अपने पहले परीक्षण के दौरान उपग्रह को कक्षा से बाहर निकालने में विफल रहा जबकि 2010 में दूसरे परीक्षण के दौरान टेकऑफ के बाद उसमें धमाका हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed