{"_id":"678d16daf15dea89a00e5d93","slug":"south-korea-supporters-riot-after-court-extended-president-yoon-suk-yeol-s-detention-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: हिरासत बढ़ाए जाने पर भड़के यून के समर्थक कोर्ट में घुसे, जमकर की तोड़फोड़; नौ पुलिस अधिकारी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: हिरासत बढ़ाए जाने पर भड़के यून के समर्थक कोर्ट में घुसे, जमकर की तोड़फोड़; नौ पुलिस अधिकारी घायल
Sun, 19 Jan 2025 08:45 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:45 PM IST
सार
South Korea: महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने का फैसला सुनाने के थोड़ी देर बाद ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पुलिस का घेरा तोड़ते हुए अदालत परिसर में घुस पड़े।
विज्ञापन
महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को रविवार तड़के औपचारिक रूप से गिरफ्तार करते हुए उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी गई। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोर्ट परिसर में घुस पड़े और अदालत में तोड़फोड़ की। झड़प में नौ पुलिसकर्मी व 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यून ने समर्थकों से शांति व सुरक्षाकर्मियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस ने बताया कि अदालत की तरफ से यून की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने का फैसला सुनाने के थोड़ी देर बाद ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पुलिस का घेरा तोड़ते हुए अदालत परिसर में घुस पड़े। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि अदालत के मुख्य पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारी अग्निशामक फेंक रहे हैं। अदालत परिसर में प्रदर्शनकारी फैले हुए हैं और वे उपकरणों व कुर्सी-मेज आदि को तोड़ रहे हैं।
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घंटे बाद पुलिस 46 लोगों को गिरफ्तार कर स्थिति पर काबू पाने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने एक बयान में कहा, सरकार हिंसा पर गहरा खेद व्यक्त करती है... यह एक लोकतांत्रिक समाज में अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभाओं के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यून के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने व्यापक अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था। उन पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं।
यून को 20 दिनों तक रहना होगा हिरासत में
पांच घंटे की सुनवाई के बाद रविवार भोर में अदालत ने यून के खिलाफ नया वारंट जारी कर दिया। अब यून को 20 दिनों तक हिरासत में रहना पड़ेगा। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने न्यायाधीश के सामने इस बात पर चिंता जताई कि साक्ष्यों को नष्ट किया जा सकता है।