{"_id":"66ea27d43f94a7b00a0f5813","slug":"south-korea-says-north-korea-fired-an-unidentified-ballistic-missile-in-east-launch-being-detected-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: उ. कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रेक्षपण का पता लगाने में जुटा दक्षिण कोरिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: उ. कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रेक्षपण का पता लगाने में जुटा दक्षिण कोरिया
Wed, 18 Sep 2024 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:37 AM IST
सार
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच युद्ध की तैयारियों को बढ़ाने के लिए अगस्त में अधिक आत्मघाती ड्रोन के विकास और उत्पादन का आह्वान किया था। 24 अगस्त को किम जोंग-उन की देखरेख में विभिन्न ड्रोन के प्रदर्शन का परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विस्तार
दक्षिण कोरिया ने कहा कि बुधवार को उत्तर कोरिया ने पूर्व दिशा की ओर एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि उसने प्रक्षेपण का पता लगाया है। हालांकि, सेना के अधिकारी ने और अधिक जानकारी नहीं दी। कहा कि विश्लेषण किया जा रहा है। इससे पहले 12 सितंबर को उत्तर कोरिया ने 600 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच युद्ध की तैयारियों को बढ़ाने के लिए अगस्त में अधिक आत्मघाती ड्रोन के विकास और उत्पादन का आह्वान किया था। 24 अगस्त को किम जोंग-उन की देखरेख में विभिन्न ड्रोन के प्रदर्शन का परीक्षण किया गया था। परीक्षण के दौरान, उड़ाए गए ड्रोन ने निर्दिष्ट लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। ड्रोन में हवा और समुद्र में जमीन पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता है।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने ड्रोन के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक को सक्रिय रूप से पेश करने की आवश्यकता भी उठाई। परीक्षण के दौरान मीडिया द्वारा ली गई तस्वीरों में दो सफेद आत्मघाती हमलावर ड्रोन को के-2 टैंक जैसे दिखने वाले नकली लक्ष्यों पर हमला करते और उन्हें नष्ट करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन