फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea says its military has fired warning shots after North Korean soldiers crossed the border

South Korea: उत्तर कोरियाई सैनिकों पर सीमा उल्लंघन का आरोप, दक्षिण कोरिया ने की जवाबी कार्रवाई

Tue, 08 Apr 2025 03:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर सीमा उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसको लेकर जारी बयान में दक्षिण कोरिया ने बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा पार करने के बाद उसकी सेना ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
South Korea says its military has fired warning shots after North Korean soldiers crossed the border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Yonhap

विस्तार

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया बीच जारी तनाव के बीच एक दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सैनिकों पर सीमा उल्लंघन के आरोप में जवाबी कार्रवाई की। मामले में दक्षिण कोरिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा पार करने के बाद उसकी सेना ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, चेतावनी प्रसारण करने और गोलियां चलाने के बाद लगभग 10 उत्तर कोरियाई सैनिक वापस उत्तर कोरिया की सीमा में लौट गए।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया का आरोप
इसके साथ ही दक्षिण कोरिया ने यह भी कहा कि वह उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर करीबी नजर रखे हुए है। उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार की गई अपीलों को नजरअंदाज कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में एक और आतंकी मारा गया, अब मसूद अजहर का रिश्तेदार कारी एजाज ढेर; सरेराह गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने किम जोंग से बातचीत करने की अपील की थी
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद कहा था कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से कूटनीतिक बातचीत फिर से शुरू करने के लिए संपर्क करेंगे। हालांकि, उत्तर कोरिया ने ट्रंप की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। साथ ही कहा था कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से अमेरिका की उसके प्रति शत्रुता और बढ़ गई है। इसी बीच, दक्षिण कोरिया पिछले हफ्ते अपने राष्ट्रपति यूं सुक योल को पद से हटाए जाने के बाद नेतृत्व शून्यता का सामना कर रहा है।


ये भी पढ़ें:- Coal Mine Gas Leak: ईरान में बड़ा हादसा; कोयला खदान में गैस रिसाव से सात श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed