फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea Record Rainfall in Seoul many people died and missing

South Korea: दक्षिण कोरिया में बारिश से तबाही, नौ की मौत, छह लापता, 80 सड़कें और नदी किनारे पार्किंग स्थल बंद

Wed, 10 Aug 2022 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Aug 2022 02:56 AM IST
सार

कोरिया मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार तक महानगरीय क्षेत्र में 300 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। राजधानी क्षेत्र के 230 घरों के 391 लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने सार्वजनिक सुविधा केंद्रों में शरण ली है।

विज्ञापन
South Korea Record Rainfall in Seoul many people died and missing
सियोल में बारिश से तबाही। - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कोरिया के सियोल और महानगरीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गंगनम जिले की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे कई वाहन डूब गए और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रभावित हुई। बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन


1942 की गर्मियों के बाद से सबसे अधिक बारिश
योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि सियोल के पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचेयन और ग्योंगगी प्रांत में सोमवार की रात 100 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सियोल के डोंगजाक जिले में एक ही जगह पर प्रति घंटे बारिश 141.5 मिलीमीटर तक दर्ज की गई, जो 1942 की गर्मियों के बाद से सबसे अधिक है।
विज्ञापन


391 लोग विस्थापित हुए
कोरिया मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार तक महानगरीय क्षेत्र में 300 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। राजधानी क्षेत्र के 230 घरों के 391 लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने सार्वजनिक सुविधा केंद्रों में शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात सेवा कर्मियों के रातभर सफाई अभियान चलाने के बाद मंगलवार सुबह सड़कें कुछ हद तक लोगों के यात्रा करने लायक हो पाईं। सियोल महानगरीय क्षेत्र की अधिकांश मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते करीब 80 सड़कें और नदी किनारे बने कई पार्किंग स्थल बंद रहे।

88 लोगों को बाढ़ से बचाया गया
आठ यात्री नौका मार्गों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। 88 लोगों को बाढ़ से बचाया गया है। गृह मंत्रालय ने बाढ़ से हुए नुकसान की निगरानी के स्तर को 'अलर्ट' से बढ़ाकर 'गंभीर' कर दिया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने सार्वजनिक और निजी कंपनियों को अपने समय में बदलाव करने की अपील की है, ताकि एक समय पर अधिक लोग यात्रा ना करें। उन्होंने ठप पड़ी सेवाओं को जल्द बहाल करने तथा खतरनाक स्थानों से लोगों को तत्काल निकालने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।


800 इमारतें क्षतिग्रस्त
गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, बारिश के चलते सियोल और आसपास के शहरों में लगभग 800 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि 400 से अधिक लोगों को अपने मकान खाली करने पड़े। दक्षिणी सियोल के ग्वानक जिले में सोमवार रात एक ‘बेसमेंट होम’ में पानी भरने के बाद तीन लोगों ने मदद मांगने के लिए फोन किया गया, लेकिन बचावकर्मी उन तक नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed