फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea News Ousted President Yoon Summoned by Police, Opposition Urges Quick Court Verdict World News

South Korea: द. कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति युन को पुलिस का समन, विपक्ष ने की कोर्ट से जल्द फैसले की मांग

Mon, 16 Dec 2024 06:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 06:57 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ मामले में महाभियोग के जरिये युन सूक येओल को राष्ट्रपति के पद से हटाया जा चुका है। अब अपदस्थ राष्ट्रपति को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि, युन पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए। 
 

विज्ञापन
South Korea News Ousted President Yoon Summoned by Police, Opposition Urges Quick Court Verdict World News
दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति युन सूक येओल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू किए जाने के कारण महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए गए युन सूक येओल को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि, वे पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने फिर समन भेजने की बात कही है। इस बीच, द. कोरिया के विपक्षी नेता ने येओल को पद से हटाने के संबंध में शीर्ष अदालत से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग ने कहा कि अराजकता को कम करने का एकमात्र तरीका त्वरित निर्णय है। एजेंसी
विज्ञापन


अदालत को 180 दिन में लेना है फैसला
येओल के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर शनिवार को संसद में मतदान हुआ, जिसके समर्थन में 204 व विरोध में 85 वोट पड़े। राष्ट्रपति के तौर पर येओल की शक्तियां तब तक निलंबित रहेंगी, जब तक सांविधानिक अदालत उन्हें पद से हटाने अथवा उनकी शक्तियों को बहाल करने का फैसला नहीं सुना देती। अदालत के पास यह तय करने के लिए 180 दिन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बाइडन से की बात
कार्यवाहक राष्ट्रपति हान ने रविवार को देश के सहयोगियों व वित्तीय बाजार को भरोसा दिया कि व्यवस्थाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर वार्ता    में कहा कि दक्षिण कोरिया की विदेश व सुरक्षा नीतियां निर्बाध जारी रहेंगी तथा दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच गठबंधन और मजबूत होगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed