South Korea Plane Crash: विमान हादसे में जिंदा बची महिला ने होश में आते ही पूछा कुछ ऐसा, हर कोई रह गया सन्न
South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान हादसे में जीवित बचीं एक महिला ने डॉक्टरों से अपनी स्थिति के बारे में पूछा। महिला ने सवाल किया, मैं यहां क्यों हूं, मुझे क्या हुआ है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में विमान में सवार 181 यात्रियों में से 179 लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग ही जीवित बच पाए। इन दोनों को मोकपो कोरियाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक फ्लाइट अटेंडेंट ने डॉक्टरों से अपनी स्थिति के बारे में पूछते हुए कहा- मुझे क्या हुआ?
'कोरिया टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट ली (32 वर्षीय) पूरी तरह से भ्रमित दिखीं और उन्होंने अपनी चोटों की जानकारी देने के बजाय डॉक्टर से पूछा- मैं यहां क्यों हूं? हालांकि, ली ने बताया कि उन्होंने विमान की लैंडिंग के दौरान खुद सीट बेल्ट से बांधी हुई थी। लेकिन लैंडिंग के बाद के घटनाक्रम को वह याद नहीं कर पा रही हैं।
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि ली का यह व्यवहार विमान हादसे के दौरान झटके की वजह से हो सकता है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि वह बहुत घबराई हुई थीं और शायद उन्हें विमान व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी। ली विमान के पीछे के हिस्से में यात्रियों की मदद कर रही थीं, उनके बाएं कंधे में फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं। लेकिन वह होश में थीं। बाद में उनके परिवार के कहने पर उन्हें सिओल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में जीवित बची दूसरी महिला की क्या है स्थिति?
दूसरी जीवित बचीं चालक दल की सदस्य की पहचान क्वोन (25 वर्षीय) के रूप में हुई। उनका मोकपो केंद्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, क्वोन को भी विमान हादसे की कोई याद नहीं है और उन्होंने भी डॉक्टरों से कहा कि उन्हें सिर, टखने और पेट में दर्द हो रहा है।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि क्वोन को सिर में चोट लगी है और टखने में फ्रैक्चर है और वह पेट की चोटों के लिए परीक्षण करवा रही हैं। हालांकि, उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। लेकिन हमें विमान हादसे के बारे में उनसे पूछने का समय नहीं मिला। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने पुष्टि की है कि हादसे में 179 लोग मारे गए हैं। जबकि विमान के पिछले हिस्से से सिर्फ दो चालक दल के सदस्यों को बचाया गया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.