फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea intelligence agency made this disclosure about dictator Kim Jong un 10-year-old daughter

Kim Jong Un: किम जोंग की उत्तराधिकारी होगी 10 साल की बेटी! दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने किया ये खुलासा

Tue, 07 Mar 2023 05:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 07 Mar 2023 05:23 PM IST
सार

जानकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। इससे पहले 2013 में सेवानिवृत्त स्टार डोनिस रोडमैन ने कहा था कि किम-जोंग-उन की एक जू ए नाम की बेटी है।

विज्ञापन
South Korea intelligence agency made this disclosure about dictator Kim Jong un 10-year-old daughter
किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर कई बातें ऐसी हैं, जो किसी को नहीं पता। खासतौर पर उनकी निजी जिंदगी के बारे में। हालांकि, हाल ही में किम जोंग ने दुनिया को अपनी बेटी से रुबरू कराया था। जिसके बाद से उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह के लिए उनको लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। वहीं, अब दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने किम की बेटी किम जू ए के बारे में  खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा किया है कि किम जू ए का नाम कभी भी आधिकारिक रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी स्कूल में नहीं लिखाया गया है। वह प्योंगयांग में होमस्कूलिंग ले रही है।

विज्ञापन


किम ने अभी नहीं चुना है उत्तराधिकारी
जानकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। इससे पहले 2013 में सेवानिवृत्त स्टार डोनिस रोडमैन ने कहा था कि किम-जोंग-उन की एक जू ए नाम की बेटी है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने दावा किया कि किम जू ए की उम्र अभी करीब 10 साल है। साथ ही किम जोंग उन ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में नहीं चुना है, लेकिन अपनी बेटी की उपस्थिति का उपयोग लोगों को यह दिखाने के लिए कर रहे हैं कि भविष्य में उनकी संतानों में से एक को उनकी शक्ति विरासत में मिलेगी।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने कहा कि किम जोंग उन अभी भी बहुत युवा और स्वस्थ हैं। ऐसे में अपने उत्तराधिकारी को नियुक्त करने के लिए उनके पास बहुत समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तानाशाह किम की बेटी के यह हैं शौक
दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने यह भी खुलासा किया कि किम जू ए को कभी भी आधिकारिक शिक्षा सुविधा में नामांकित नहीं किया गया है। वह प्योंगयांग में होमस्कूलिंग ले रही है। इसके अलावा किम की बेटी के शौक घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी हैं।


इससे पहले, बीते महीने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन देश की सेना के 75वें स्थापना दिवस पर सैन्य बलों से मुलाकात करने अपनी बेटी किम जु ऐ (Kim Ju Ae) के साथ पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान परमाणु हथियारों से सक्षम अपनी सेना की सराहना की। किम ने यह दौरा इन संकेतों के बीच किया है कि देश की राजधानी प्योंगयांग में उत्तर कोरिया एक बड़ी सैन्य परेड की तैयारी कर रहा है। इस परेड में वह अपने बढ़ते परमाणु हथियार कार्यक्रम के नवीनतम उपकरणों को प्रदर्शित कर सकता है। सार्वजनिक रूप से किम की बेटी के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसके पिता के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed