{"_id":"67e359fba70f69dea209394c","slug":"south-korea-forest-fire-updates-casualties-rescue-andong-and-southeastern-cities-evacuation-hindi-news-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea Forest Fire: दक्षिणी क्षेत्रों के जंगलों में लगी भीषण आग; 24 लोगों की मौत, 19 घायल और 27000 बचाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea Forest Fire: दक्षिणी क्षेत्रों के जंगलों में लगी भीषण आग; 24 लोगों की मौत, 19 घायल और 27000 बचाए
Wed, 26 Mar 2025 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:05 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में लगी आग से हाहाकार मचा हुआ है। आग के चलते अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 27 हजार लोगों को आग से बचा लिया गया है। हालांकि, आग से करीब 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल चुकी है। वहीं, उइसोंग में 1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में लगी आग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी
विस्तार
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते लगी आग से अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आग से अब तक 27 हजार लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
अंडोंग शहर और अन्य दक्षिण-पूर्वी कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया, क्योंकि अग्निशामक दल शुष्क हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आग से करीब 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल गई है। इसके अलावा, उइसोंग में 1,300 साल पुराना एक बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से नष्ट हो गया। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मंदिर के कुछ राष्ट्रीय खजाने, जिसमें पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल है, को लकड़ी की इमारतों तक आग पहुंचने से पहले ही खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Fire: अमेरिका, जापान, कोरिया के कई जंगलों में भीषण आग, हालात बेकाबू; उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल
विज्ञापन
5500 से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर
दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, अंडोंग, उइसोंग, सांचोंग और उल्सान शहरों में 5,500 से अधिक लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने पहले कहा था कि अग्निशामकों ने सबसे बड़ी आग की लपटों को बुझा दिया है, लेकिन शुष्क मौसम ने उनकी कोशिशों में रुकावट डाली और आग फिर से फैल गई।
आग बुझाने को तैनात किए गए 9000 अग्निशामक और 130 से अधिक हेलीकॉप्टर
आग बुझाने के लिए लगभग 9,000 अग्निशामक, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन तैनात किए गए, लेकिन हवाओं के तेज होने से रात भर आग बुझाने के किए गए प्रयास आंशिक रूप से रुक गए, जिसके चलते एंडोंग और उइसोंग काउंटी के अधिकारियों ने कई गांवों और एंडोंग विश्वविद्यालय के आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों या अस्थायी आश्रयों में जाने का आदेश दिया है। इनमें स्कूल और इनडोर जिम भी शामिल हैं, क्योंकि उइसोंग में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलती रही।
ये भी पढ़ें: California Fires: सामने आई कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग की असली वजह, बिजली कंपनी ने बताया इस कारण जल उठा शहर
तटीय शहर योंगदेओक में भी फैली आग
इसके अलावा, आग उइसोंग के पास के तटीय शहर योंगदेओक में भी फैल गई, जहां अधिकारियों ने सड़कें बंद कर दीं और कम से कम चार गांवों के निवासियों को घर खाली करने का आदेश दिया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उइसोंग के पास ही चेओंगसोंग काउंटी की एक जेल से लगभग 2,600 कैदियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
सांचोंग में चार अग्निशमन कर्मी और सरकारी कर्मचारियों की हुई मौत
कोरिया वन सेवा के अनुसार, बुधवार सुबह तक अग्निशमन कर्मी देश भर में कम से कम पांच सक्रिय जंगल की आग बुझाने में लगे थे। इसके अलावा, शनिवार को तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग की लपटों में फंसने से सांचोंग में चार अग्निशमन कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन