फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea births increased last year for the first time in nearly a decade amid serious demographic crisis

South Korea: दक्षिण कोरिया में बीते एक दशक में पहली बार बढ़ी जन्म दर, गंभीर जनसांख्यिकी संकट से गुजर रहा देश

Fri, 28 Feb 2025 08:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2025 08:56 AM IST
सार

दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों का कहना है कि ये देखने वाली बात होगी कि जन्म दर में बढ़ोतरी क्या सिर्फ अस्थायी है या फिर ये अगले साल भी जारी रहती है। दक्षिण कोरिया की सांख्यिकी एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी पार्क ह्युन जुंग का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान कम शादियां हुईं, जो बीते दिनों हुईं। इनकी वजह से ही साल 2024 में जन्म दर बढ़ी हो सकती है। 
 

विज्ञापन
South Korea births increased last year for the first time in nearly a decade amid serious demographic crisis
दक्षिण कोरिया में जन्म दर बढ़ी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया, जो दुनिया के सबसे गंभीर जनसांख्यिकी संकट से जूझ रहा है, उसके लिए एक राहत की खबर आई है। दरअसल बीते साल दक्षिण कोरिया में बीते करीब एक दशक में पहली बार जन्म दर में बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण कोरिया की सांख्यिकी एजेंसी ने बताया है कि साल 2024 में दक्षिण कोरिया में 2,38,300 बच्चों का जन्म हुआ। यह साल 2023 के मुकाबले 8,300 ज्यादा है। एजेंसी के अनुसार, साल 2015 से लेकर अब तक यानी बीते नौ साल में पहली बार जन्म दर में बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने जन्मदर बढ़ने की ये वजह बताई
रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की जन्म दर साल 2023 में 0.72 थी, जो साल 2024 में बढ़कर 0.75 हो गई है। दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों का कहना है कि ये देखने वाली बात होगी कि जन्म दर में बढ़ोतरी क्या सिर्फ अस्थायी है या फिर ये अगले साल भी जारी रहती है। दक्षिण कोरिया की सांख्यिकी एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी पार्क ह्युन जुंग का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान कम शादियां हुईं, जो बीते दिनों हुईं। इनकी वजह से ही साल 2024 में जन्म दर बढ़ी हो सकती है। विशेषज्ञों ने ये भी कहा कि 30 साल के नौजवानों की संख्या बढ़ी है और साथ ही बच्चे पैदा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं की संख्या में भी थोड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में बच्चे पैदा करने से कतरा रहा युवा वर्ग
दक्षिण कोरिया में औसतन जन्म दर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गई है, जिससे जनसांख्यिकी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इससे दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था के लिए भी संकट बढ़ गया है। इससे दक्षिण कोरिया में श्रमिकों की संख्या में कमी देखी जा रही है और साथ ही कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च भी बढ़ रहा है। जनसंख्या में गिरावट की समस्या से जूझने के लिए दक्षिण कोरियाई सरकार कई कदम उठा रही है, जिसमें लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हालांकि दक्षिण कोरिया में बढ़ती महंगाई, घर और सामाजिक सुरक्षा की बढ़ती लागत के चलते युवा वर्ग बच्चे पैदा करने से गुरेज कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed