फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Asian immigrants enriched America: J D Vance says in V P acceptance speech

US: 'दक्षिण एशिया के प्रवासियों ने अमेरिका को समृद्ध किया', रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बोले जेडी वैंस

Thu, 18 Jul 2024 09:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jul 2024 09:50 AM IST
सार

US: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस ने अमेरिका के विकास में दक्षिण एशिया के प्रवासियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई लोगों ने अमेरिका को समृद्ध बनाया है। 

विज्ञापन
South Asian immigrants enriched America: J D Vance says in V P acceptance speech
जेडी वैंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। उसके लिए सियासी दलों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस ने गुरुवार को अपनी पत्नी उष चिलुकुरी की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने देश को वास्तव में समृद्ध बनाने में दक्षिण एशिया के प्रवासियों की भूमिका की भी सराहना की। उनकी ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


यहां रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के तीसरे दिन अपने भाषण में वैंस ने कहा, मेरी शादी इस देश में आए दक्षिण एशियाई प्रवासियों की बेटी से हुई है। इन लोगों ने वास्तव में देश को कई तरीकों से समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि वह पक्षपाती हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी से प्यार करता हूं। वैंस ने कहा कि वह अपनी खूबसूरत पत्नी उषा से येल विश्वविद्यालय में मिले थे। उन्होंने कहा, आज शाम मेरी खूबसूरत पत्नी उषा भी यहां शामिल हुई हैं। वह एक अच्छी वकील और एक बेहतर मां हैं। 
विज्ञापन

 
भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा सैन डिएगो के एक उपनगर में पली-बढ़ीं। वह येल विश्वविद्यालय से पढ़ीं हैं। उषा अभी मुंगेर, टॉल्स एंड एलएलपी में नागरिक मुकदमों की वकील हैं। जेडी वैंस और उषा की शादी 2014 में केंटकी में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे इवान और विवेक और एक बेटी मीराबेल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रंप पर हमले को लेकर कही ये बात
ओहायो से सीनेटर वैंस ने ट्रंप पर हमले को लेक कहा, हम यह नहीं भूल सकते कि यह शाम बहुत अलग हो सकती थी। यह उत्सव के बजाय दर्द और शोक का दिन हो सकता था। पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे देश के लोगों के लिए लड़ते हुए अपना सब कुछ दिया है। उन्हें राजनीति की जरूरत नहीं थी। बल्कि देश को उनकी जरूरत थी। उन्होंने आसान रास्ता चुनने के बजाय अपमान, बदनामी और उत्पीड़न को सहना चुना। उन्होंने ऐसे इसलिए किया क्योंकि वह इस देश से प्यार करते हैं। वह लोगों की चिंता करते हैं। वह एक पल में एक हत्यारे के खिलाफ लड़ने के लिए खड़े हो सकते हैं।  


राष्ट्रपति जो बाइडन पर साधा निशाना
वैंस ने राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा, जब मैं चौथी कक्षा में था, तब बाइडन नाम के एक राजनेता ने नाफ्टा (उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता) का समर्थन किया। यह एक खराब व्यापार समझौता था, जिसने मेक्सिकों को अनगिनत अच्छी नौकरियां भेजीं। जब मैं हाई स्कूल में था, तब बाइडन नाम के उसी राजनेता ने एक व्यापार सौदा किया, जिससे अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र में मध्य वर्ग का रोजगार नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed