फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Violence erupts over jailing of former former President Jacob Zuma

दक्षिण अफ्रीका : पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल भेजने के विरोध में भड़की हिंसा

Mon, 12 Jul 2021 05:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Jul 2021 05:44 AM IST
सार

जुमा समर्थकों ने कई सड़कों बाधित कर कई दुकानों को लूट लिया। दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने बताया कि इन मामलों में कम से कम 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
South Africa Violence erupts over jailing of former former President Jacob Zuma
जैकब जुमा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल भेजे जाने के विरोध में दक्षिण अफ्रीका के दो प्रांतों में हिंसा भड़क गई है। यहां जुमा समर्थकों ने कई सड़कों बाधित कर कई दुकानों को लूट लिया है। दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने रविवार को बताया कि इन मामलों में कम से कम 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले हफ्ते से 15 महीने की सजा काटने जेल गए जुमा समर्थकों ने क्वाजुलु नताल और गैंटेग प्रांत में जमकर उत्पात किया। जुमा के क्वाजुलु नताल से पिछले हफ्ते शुरू हुई हिंसा सप्ताह के आखिर में गौटेंग प्रांत में फैल गई है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहानिसबर्ग भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस मेजर जनरल मथापेलो पीटर्स के अनुसार, जोहानिसबर्ग के करीब एलेक्जेंड्रा और ब्रैमली में कई सौ लोगों ने कई दुकानों को लूटपाट कर जला दिया। उन्होंने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति का जला हुआ शव एक दुकान से बरामद किया गया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। हिंसक घटनाओं में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed