फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa President Ramaphosa Addressed Nation Discuss about independent probe report

दक्षिण अफ्रीका ने रूस को भेजा हथियार!: राष्ट्रपति रामाफोसा ने आरोपों को नकारा, इस जांच रिपोर्ट का दिया हवाला

Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामाफोसा ने रविवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान रामाफोसा ने कहा कि जांच समिति को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि लेडी आर जहाज पर हथियार लदे हुए थे।

विज्ञापन
South Africa President Ramaphosa Addressed Nation Discuss about independent probe report
Cyril Ramaphosa

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने देश पर लगे आरोपों को नकार दिया है। इसके लिए उन्होंने एक स्वतंत्र जांच का हवाला दिया। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दक्षिण अफ्रीका पर आरोप लगे थे कि उन्होंने रूस को हथियारों की सप्लाई की है। रविवार को राष्ट्रपति रामाफोसा ने बताया कि एक स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट आई है, जिसमें इन आरोपों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन इन आरोपों के कारण दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था पर हानिकारक प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन

सबसे पहले अमेरिकी राजदूत ने किया था दावा
दरअसल, मई 2022 में दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका के उच्चायुक्त रूबेन ब्रिगेटी ने प्रिटोरिया में अमेरिकी दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले यह आरोप लगाए थे। ब्रिगेटी ने दावा किया था कि अमेरिका को जानकारी मिली है कि रूसी जहाज लेडी आर पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी तट पर खड़ा था, जो हथियार से भरा हुआ था। ब्रिगेटी के इस दावे के कारण वैश्विक पटल पर दक्षिण अफ्रीका को काफी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने जांच के लिए बनाई समिति 
ब्रिगेटी द्वारा किए गए दावों की सत्यता के बारे में पता लगाने के लिए रामाफोसा ने एक जांच समिति तैयार की। सेवानिवृत्त न्यायाधीश फिनीश मोजापेलो ने इसकी अध्यक्षता की। रामाफोसा ने कहा था कि जांच समिति की रिपोर्ट में अगर ब्रिगेटी का दावा सच पाया जाता है तो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने देश को किया संबोधित
राष्ट्रपति रामाफोसा ने रविवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान रामाफोसा ने कहा कि जांच समिति को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि लेडी आर जहाज पर हथियार लदे हुए थे। न ही जांच समिति को इस बात का कोई सबूत मिला कि हथियारों से लदा कोई रूसी जहाज दक्षिण अफ्रीका से रूस की ओर जा रहा हो। रिपोर्ट के अनुसार, साइमनस्टाउन में खड़ा वह जहाज रूसी नहीं था। 2018 में अफ्रीकी राष्ट्रीय रक्षा बल के हथियारों के लिए आर्म्सकोर को ऑर्डर दिया गया था, जिसके वितरण के लिए ही जहाज वहां खड़ा था। ब्रिगेटी का नाम लिए बिना राष्ट्रपति ने बताया कि जिन संस्थाओं और व्यक्तियों ने यह दावा किया था, उन्हें भी जांच के दौरान साक्ष्य पेश करने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सके। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed