फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa General elections EC says results not expected before Sunday World Updates in hindi

World Updates: पाकिस्तानी सेना ने 'डिजिटल आतंकवाद' को हराने की खाई कसम, कहा- देश में निराशा फैलाने की कोशिश

Thu, 30 May 2024 09:39 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 09:39 PM IST
सार

South Africa General elections EC says results not expected before Sunday World Updates in hindi
World Updates: दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव, चुनाव आयोग ने कहा- रविवार से पहले जारी नहीं हो सकते नतीजे

विज्ञापन
South Africa General elections EC says results not expected before Sunday World Updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान, देश के स्वतंत्र चुनाव आयोग ने कहा कि बुधवार को हुए आम चुनावों के नतीजे रविवार से पहले घोषित नहीं किए जाएंगे। मतदान के अंतिम घंटों में भी हजारों लोग वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर खड़े रहे। इस पर आयोग के अधिकारी का कहना है कि कतार में लगे मतदाताओं को रात नौ बजे तक वोट डालने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

पाकिस्तान : आतंकियों ने एक माह में तीसरी बार बालिका स्कूल को जलाया
आतंकवादियों के एक समूह ने पूर्व पाकिस्तानी तालिबान के गढ़ में लड़कियों के स्कूल में आग लगा दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी रहमत उल्लाह ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान स्थित लड़कियों का स्कूल रात भर जलता रहा।
इससे फर्नीचर, कंप्यूटर और किताबें नष्ट हो गईं। स्कूल में आग लगाने की इस माह की यह तीसरी घटना है। आग लगाने की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि यह काम किसी इस्लामी आतंकवादी संगठन का है जो चाहता है कि महिलाओं को शिक्षित नहीं किया जाना चाहिए।  

बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती शहर में ईरानी बलों की ओर से एक वाहन पर की गई गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पाक अधिकारियों ने बताया, घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात को तहसील मशकिल बच्चा राय में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और मेहनत कर अमेरिका-द. कोरिया को सबक सिखाएंगे : किम जोंग
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने उपग्रह प्रक्षेपण नाकाम रहने के बाद अपने सैन्य वैज्ञानिकों से जल्द से जल्द इस नाकामी से उबर कर दोगुनी क्षमता से अतंरिक्ष से जुड़ी टोही क्षमताओं को विकसित करना जारी रखने को कहा है। किम ने इसे अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैन्य गतिविधियों के मुकाबले के लिए अहम बताते हुए और कड़ी मेहनत कर दोनों देशों को सबक सिखाने की बात कही है। सैटेलाइट लॉन्च में नाकाम रहने के बाद आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने किम का यह बयान जारी किया है। किम ने द. कोरिया को चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले शिवरामन का शव भारत पहुंचा
 सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय श्रीनिवासन शिवरामन का शव बुधवार को भारत पहुंच गया। 40 वर्षीय शिवरामन सिंगापुर की सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज में सफाई संचालन प्रबंधक थे।

23 मई को सिंगापुर की राष्ट्रीय जल एजेंसी पीयूबी के चोआ चू कांग वाटरवर्क्स में एक टैंक में सफाई करते समय हाइड्रोजन सल्फाइड गैस  गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। शिवरामन के साथ ही दो मलेशियाई कर्मचारियों को भी टैंक में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान शिवरामन की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने 'डिजिटल आतंकवाद' को हराने की खाई कसम

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को 'डिजिटल आतंकवाद' को हराने की कसम खाई। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश में डिजिटल आतंकवाद के जरिए फर्जी खबरों और दुष्प्रचार के माध्यम से राष्ट्रीय संस्थानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके देश में 'निराशा' पैदा की जा रही है। सेना ने पिछले साल 9 मई को हुए दंगों के दोषियों को भी न्याय के कटघरे में खड़े करने की बात कही। बीते साल कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई से पाकिस्तान में दंगे हुए थे। 

सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अध्यक्षता में रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में 83वें फॉर्मेशन कमांडर्स का सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने अफगान धरती से हो रहे आतंकवाद को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि विदेशी सहयोगियों द्वारा समर्थित षड्यंत्रकारियों द्वारा राज्य संस्थाओं के खिलाफ डिजिटल आतंकवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पाकिस्तानी राष्ट्र में निराशा पैदा करना, राष्ट्रीय संस्थाओं, विशेष रूप से सशस्त्र बलों और पाकिस्तान के लोगों के बीच सरासर झूठ, फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैलाकर मतभेद पैदा करना है। बैठक में कोर कमांडरों, प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स और पाकिस्तानी सेना के सभी फॉर्मेशन कमांडरों ने भाग लिया। बैठक में बलूचिस्तान में सामाजिक-आर्थिक विकास की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

 

इमरान खान ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से की शिकायत

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से पहले एक मामले की तैयारी के लिए कानूनी मदद लेने में कठिनाइयों की शिकायत की। खान ने मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा के साथ अपनी पहली कोर्टरूम बातचीत तब की, जब वह भ्रष्टाचार विरोधी कानून में बदलाव के एक मामले में वीडियो लिंक के माध्यम से शीर्ष अदालत के समक्ष पेश हुए।

मुख्य न्यायाधीश ईसा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ में न्यायमूर्ति अमीन-उद-दीन खान, न्यायमूर्ति जमाल खान मंडोखैल, न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह और न्यायमूर्ति हसन अजहर रिजवी शामिल थे। पीठ ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) कानूनों में कुछ बदलावों को रद्द करने के खिलाफ सरकार द्वारा दायर अंतर-न्यायालय अपील (आईसीए) पर सुनवाई की। खान ने पिछली सरकार द्वारा एनएबी कानूनों में किए गए बदलावों को पिछले साल सितंबर में शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। इमरान खान ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें उनकी लीगल टीम से मिलने नहीं दिाय जा रहा है। 
 

'धार्मिक चरमपंथी नहीं बल्कि नशे के आदी हैं आईएसआईएस आतंकी'

श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को कहा कि पिछले सप्ताह गुजरात में गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट के चार आतंकियों के धार्मिक चरमपंथी होने के सबूत नहीं मिले हैं। श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गिनारत्ने ने कहा कि भारत में गिरफ्तार आतंकियों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि चारों नशे के आदी हैं और वह धार्मिक चरमपंथी नहीं हैं। श्रीलंका पुलिस ने 29 मई को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जबकि एक संदिग्ध पहले से ही उनकी हिरासत में था। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ISIS से जुड़े चार श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ़्तार किया था। चारों लोग 19 मई को कोलंबो से चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट से गए थे। श्रीलंकाई सुरक्षा बलों को संदेह है कि 46 वर्षीय व्यक्ति - जिसकी पहचान ओसमंड गेरार्ड के रूप में हुई है - ने उनके हैंडलर के रूप में काम किया और उन्हें लंका से भारत लाने में मदद की। 

सऊदी अरब ने ईरान के छह पत्रकारों को देश से निकाला
सऊदी अरब ने बगैर कोई ठोस वजह बताए ईरान के छह टेलीविजन पत्रकारों को करीब एक हफ्ते पहले दुबई में गिरफ्तार किया। इसके बाद हज की रस्में पूरा किए बगैर मंगलवार रात उन्हें देश से निर्वासित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ सऊदी ने इस घटना को तत्काल स्वीकार भी नहीं किया है। बुधवार को तेहरान पहुंचे निष्कासित पत्रकारों में से एक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के प्रमुख पेमन जेबेली ने मीडिया से कहा उन्हें उनकी गिरफ्तारी और निर्वासन के कारण के बारे में सूचित नहीं किया गया है।

द गॉडफादर के ऑस्कर विजेता निर्माता अल्बर्ट रूडी का निधन
 मशहूर अमेरिकी फिल्म निर्माता अल्बर्ट रूडी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। द गॉडफादर और मिलियन डॉलर बेबी जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए ऑस्कर जीत चुके रूडी का शनिवार को लॉस एंजल्स के रोनाल्ड रीगन मेडिकल सेंटर में निधन हुआ। वेबसीरीज देखने वालों के बीच वे क्राइम ड्रामा वॉकर व टेक्सास रेंजर के निर्माता के तौर जाने गए।

इस्राइल का दावा, राफा के शिविर पर नहीं किया हमला
इस्राइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि मंगलवार को राफा में उन्होंने किसी शरणार्थी शिविर पर हमला नहीं किया और एक शिविर में लगी आग से हुई 21 फलस्तीनियों की मौत के लिए इस्राइल जिम्मेदार नहीं है क्योंकि, यह आग शिविर में छिपाकर रखे गए हमास के गोला-बारूद में लगी थी। इससे पहले गाजा हेल्थ आथॉरिटी ने मंगलवार को दावा किया था कि इस्राइली टैंकों ने शिविर पर हमला किया था, जिससे वहां आग लग गई और 21 लोगों की मौत हो गई। 

ब्राजील ने इस्राइल से अपने राजदूत को वापस बुलाया
गाजा में इस्राइल के हमलों के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा ने बुधवार को इस्राइल में अपने देश के राजदूत को वापस बुला लिया। लूला ने इस साल की शुरुआत में इन हमलों को नरसंहार बताया था। इस घटना के बाद इस्राइल के विदेश मंत्री इस्त्राइल कैट्ज ने ब्राजील के राजदूत को यरुशलम के राष्ट्रीय नरसंहार संग्रहालय में तलब कर सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी।

श्रीलंका की एक अदालत ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को रूस और यूक्रेन में युद्ध मोर्चे पर भेजा है। मानव तस्करी अभियान में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों को 13 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया। गुरुवार सुबह जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो नेगोम्बो मजिस्ट्रेट अदालत ने आदेश दिया कि आठों लोगों को 13 जून तक रिमांड पर रखा जाए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सेना का एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल और विदेशी रोजगार एजेंसी के कर्मचारी भी शामिल हैं।

विदेश राज्य मंत्री थरका बालासुरिया ने कहा, रूस के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उच्चस्तरीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह कोलंबो से रूस रवाना होगा। 5 से 7 जून के बीच रूस में उच्चस्तरीय चर्चा होगी। बालासुरिया ने कहा, अभी तक रूस और यूक्रेन में 16 श्रीलंकाई लापता हैं, जबकि सरकारी हस्तक्षेप के कारण 16 लोगों को युद्ध के मोर्चे से वापस लाने में कामयाबी मिली हैं।

भारत मालदीव में 23 मिलियन अमेरिकी डॉलर की 65 सामुदायिक परियोजनाएं संचालित करने में मदद कर रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों ने गुरुवार को परियोजनाओं में हो रही प्रगति की समीक्षा की। राजधानी माले में भारतीय मिशन ने  कहा, 2.3 करोड़ डॉलर की लागत वाली परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार प्रगति हुई है। भारत सरकार की तरफ से नवंबर 2023 तक स्वीकृत अनुदान के तहत मालदीव में कई परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं। उच्चायोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 47 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं में से आठ पहले ही पूरी हो चुकी हैं। भारतीय उच्चायोग ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप प्रवास पर मालदीव के कुछ बड़बोले मंत्रियों के कारण रिश्तों में पैदा हुई तल्खियों का जिक्र कर कहा, राजनयिक विवाद के बावजूद भारत इस द्वीपीय देश में 23 मिलियन अमेरिकी डॉलर लागत वाली 65 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed