फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa detects new COVID variant scientists Issued Alert Know All About Corona New Variant Latest News Update

खतरा अभी टला नहीं: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM IST
सार

ताया गया कि वैज्ञानिक इस नए कोरोना स्वरूप के संभावित प्रभावों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जीनोमिक सीक्वेंसिंग के बाद पता चला है कि वैरिएंट बी 1.1.529 के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
South Africa detects new COVID variant scientists Issued Alert Know All About Corona New Variant Latest News Update
इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक डराने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। नेशनल इंस्टीट्यूट फार कम्युनिकेबल डिजीज ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बताया गया कि वैज्ञानिक इस नए कोरोना स्वरूप के संभावित प्रभावों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जीनोमिक सीक्वेंसिंग के बाद पता चला है कि वैरिएंट बी 1.1.529 के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका में 19 नवंबर को कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का एक नया उप-वंश का पता चला था। इसका वैज्ञानिक नाम बी.1.617.1.एवाई 104 रखा गया था और यह इस द्वीपीय देश में पैदा होने वाला कोरोना वायरस का तीसरा म्यूटेशन था। दरअसल, अब तक कोरोना का डेल्टा वैरिएंट बेहद संक्रामक साबित हुआ है और इस साल की शुरुआत और मध्य में पूरी दुनिया में तेजी से इस बीमारी के मामले बढ़ने की वजह बना था। 
विज्ञापन


ईयू ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को मंजूरी दी इस बीच यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने गुरुवार को पांच से 11 वर्ष के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी के कोरोना रोधी टीके को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही पूरे यूरोप में फैले कोरोना संक्रमण की एक नई लहर के बीच स्कूलों के लाखों बच्चों को टीके दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह पहली बार है कि जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड के टीके को मंजूरी दी हो। एजेंसी ने कहा, उसने पांच से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड-19 टीके कामिरनेटी को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed