Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Bar Shooting Near Pretoria: Several Dead, More than 10 Injured in Mass Attack

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास बार में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 12 की मौत, 13 लोग घायल

Sat, 06 Dec 2025 06:12 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 06 Dec 2025 06:12 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास बार में हुई गोलीबारी में अब तक 12 लोग मारे गए, जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। मृत बच्चों में 3 साल का लड़का, 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की शामिल हैं।

विज्ञापन
South Africa Bar Shooting Near Pretoria: Several Dead, More than 10 Injured in Mass Attack
प्रिटोरिया में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास स्थित सॉल्सविले टाउनशिप में शनिवार तड़के एक अवैध बार में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 14 लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल लोगों की उम्र के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है। मृत बच्चों में 3 साल का लड़का, 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 3 साल का बच्चा उसी अवैध शराबखाने के मालिक का बेटा था। पुलिस ने तीन संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक और घायल सभी बार में मौजूद लोग थे। अभी तक गोलीबारी के कारण और संदिग्धों के पीछे की स्थिति का पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा मथे ने बताया कि अभी तक हमले का मकसद पता नहीं चल पाया है और न ही किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों में से 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि एक घायल की मौत अस्पताल में हुई।
विज्ञापन


तीन हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे तीन अज्ञात हमलावर हॉस्टल में घुसे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के वक्त शराबखाने में भीड़ मौजूद थी, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराबखाने बने अपराध की जड़
पुलिस ने पुष्टि की कि हमला उसी हॉस्टल में हुआ जहां गैर-कानूनी शराबखाना चल रहा था। मथे ने बताया बिना लाइसेंस वाले शराबखाने हमारे लिए बड़ी चुनौती हैं। यहां अक्सर झगड़े, विवाद और हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से सितंबर के बीच पुलिस ने 11,975 अवैध शराबखाने बंद किए हैं।


दुनिया में सबसे अधिक हत्या दर वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में हत्या की दर विश्व में सबसे अधिक है और 2024 में यहां 26,000 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं यानी औसतन हर दिन 70 से ज्यादा हत्या की घटनाएं होती हैं। यहां प्रति एक लाख लोगों पर 45 हत्याएं दर्ज होती हैं। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed