फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Social media outrage in Ukraine as 8-year-old girl blogger announces relationship with 13 year old teenage boy

आठ साल की ब्लॉगर के प्रेम संबंध से यूक्रेन में उठा तूफान, मीडिया ने बताया घोटाला

Wed, 17 Mar 2021 07:05 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Mar 2021 07:05 PM IST
सार

मिलाना मखानेत्स नाम की ब्लॉगर के वीडियो शेयरिंग एप लाइकी पर 70 लाख फॉलोवर हैं। ये एप खास कर रूस और यूक्रेन के बच्चों में लोकप्रिय है। मिलाना अभी से एक मॉडल के रूप में भी काम करती है। अकसर उसे बच्चों के लिए होने वाले फैशल शो में देखा गया है...

विज्ञापन
Social media outrage in Ukraine as 8-year-old girl blogger announces relationship with 13 year old teenage boy
यूक्रेन का झंडा - फोटो : ANI (File)

विस्तार

यूक्रेन में सोशल मीडिया के दुरुपयोग से समाज पर हो रहे खराब असर को लेकर एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। इसकी शुरुआत इस खुलासे से हुई कि आठ वर्षीया ब्लॉगर एक 13 साल के लड़के के साथ डेटिंग कर रही है। ब्लॉगर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की देखरेख उसकी मां करती है। खबरों के मुताबिक इस नाबालिग के प्रेम संबंध को उसकी मां का समर्थन हासिल है। यूक्रेन के मीडिया में इस घटना को एक स्कैंडल यानी घोटाला कहा गया है।

विज्ञापन


मिलाना मखानेत्स नाम की ब्लॉगर के वीडियो शेयरिंग एप लाइकी पर 70 लाख फॉलोवर हैं। ये एप खास कर रूस और यूक्रेन के बच्चों में लोकप्रिय है। मिलाना अभी से एक मॉडल के रूप में भी काम करती है। अकसर उसे बच्चों के लिए होने वाले फैशल शोज में देखा गया है।
विज्ञापन


मिलाना ने खुद अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उसका 13 वर्षीय पाशा पइ नाम के ब्लॉगर से प्रेम संबंध चल रहा है। बताया जाता है कि पाशा पई का घर मास्को में है। मिलाना के इंस्टाग्राम पर 4,86,000 फॉलोवर हैं। विवाद खड़ा होने पर मिलाना ने अपने प्रेम संबंध का एलान करने वाले पोस्ट को इंस्टाग्राम पर डिलीट कर दिया। लेकिन अभी भी इंस्टाग्राम पर कई ऐसे पोस्ट हैं, जिनमें मिलाना और पाशा को चुंबन लेते दिखाया गया है। कुछ तस्वीरों में उन्हें एक ही बिस्तर पर सोते हुए भी दिखाया गया है। एक तस्वीर में मिलाना अंडरवियर पहने हुए ब्रश कर रही है, जबकि पाशा उससे लिपटा हुआ है। इन तस्वीरों का यह मतलब निकाला गया है कि दोनों का प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी वेबसाइट रशियाटुडे.कॉम पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब ये मामला मेनस्ट्रीम मीडिया में चर्चित हुआ, तो ज्यादातर भड़काऊ फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए गए। चूंकि मिलाना के सोशल मीडिया हैंडल्स को उसकी मां दारया चलाती है, इसलिए सामाजिक गुस्से के निशाने पर मुख्य रूप से वही हैं। दारया ने इंस्टाग्राम पर डाले गए एक पोस्ट में कहा कि उसे अपनी बेटी के प्रेम संबंध से कोई शिकायत नहीं है। दारया ने लिखा- ये उनकी जिंदगी है, इसके बारे में वे ही फैसला करेंगे।

लेकिन यूक्रेन के मेनस्ट्रीम और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में दारया के इस व्यवहार को आपराधिक बताया गया है। कई लोगों ने मिलाना को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने और उस पर और उसकी मां पर मुकदमा चलाने की मांग की है। फेसबुक पर एक डाले गए एक पोस्ट में कहा गया कि ‘समस्या दारया के दिमाग में है। वह पैसे के लिए अपनी ही बेटी का इस्तेमाल कर रही है। वह शायद इसे नहीं समझ रही है कि सोशल मीडिया पर उसकी बेटी के लिए आने वाली ज्यादातर प्रतिक्रियाएं बाल यौन शोषण के इच्छुक अपराधियों की होती हैं।’ इस पोस्ट को हजारों की संख्या में लोगों ने शेयर किए।


एक और पोस्ट में कहा गया कि सेलिब्रिटी पैदा करने वाल उद्योग में बाल मॉडल्स को लाना और बच्चों को भागीदारी करने देना एक कैंसर ट्यूमर की तरह है। अब बाल ब्लॉगरों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। इसके बहुत खराब मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं। आना मेलयर नाम की एक वकील ने कहा है कि मिलाना की मां ने अपनी बेटी को दिमागी रूप से पतित लोगों को लुभाने वाली महिला के रूप में पेश किया है। कई राजनेताओं और पत्रकारों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मिलाना और उसकी मां ने सोशल मीडिया पर बाल पोर्नोग्राफी को बढ़ावा दिया है, जो अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed