{"_id":"5d2e6f478ebc3e6d03542685","slug":"social-impact-bond-to-improve-mathematics-of-israeli-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायली बच्चों का गणित सुधारेंगे सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड, निवेशकों को मुनाफे की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायली बच्चों का गणित सुधारेंगे सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड, निवेशकों को मुनाफे की उम्मीद
Wed, 17 Jul 2019 07:44 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल में बच्चों का गणित सुधारने के लिए सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी किए गए हैं। यह अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है जिसका मकसद उच्च कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की गणित में रुचि बढ़ाना है। इसकी शुरुआत इजरायल के राहत शहर से की गई है जहां गणित पढ़ने वाले बच्चों की संख्या महज 15 फीसदी है।
बच्चों में गणित और कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इजरायल की सोशल फाइनेंस इस्राइल (एसएफआई) नामक संस्था ने इस कार्यक्रम की पहल की है। इसके तहत सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी किए जा रहे हैं जिसमें निवेशकों को भी भारी फायदे की उम्मीद है। हालांकि इस बॉन्ड का रिटर्न संख्या में होने वाली बढ़ोतरी पर ही निर्भर करेगा।
एसएफआई ने अब तक लगभग 85 करोड़ रुपये सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के लिए जमा कर लिए है, जिन्हें ‘पे फॉर सक्सेज’ प्रोजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा एसएफआई ने मिजरही तेफाहोत बैंक सहित सात निवेशकों से सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के जरिए 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपये जमा किए हैं। इन पैसों को इजरायल का शिक्षा मंत्रालय कार्यक्रम की सफलता के हिसाब से निवेशकों को वापस करेगा।
विज्ञापन
इस निवेश से आने वाले पैसे में से अपना मुनाफा कमाने के बाद संस्था निवेशक को तय राशि वापस करती है। लेकिन सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। सोशल रिटर्न बॉन्ड में संस्था सामाजिक सरोकार के लिए बॉन्ड जारी करती है, जिसमें निवेशकों के पैसे के मूलधन तक की वापसी की कोई गारंटी नहीं होती।
विज्ञापन
बच्चों में गणित और कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इजरायल की सोशल फाइनेंस इस्राइल (एसएफआई) नामक संस्था ने इस कार्यक्रम की पहल की है। इसके तहत सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी किए जा रहे हैं जिसमें निवेशकों को भी भारी फायदे की उम्मीद है। हालांकि इस बॉन्ड का रिटर्न संख्या में होने वाली बढ़ोतरी पर ही निर्भर करेगा।
विज्ञापन
एसएफआई ने अब तक लगभग 85 करोड़ रुपये सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के लिए जमा कर लिए है, जिन्हें ‘पे फॉर सक्सेज’ प्रोजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा एसएफआई ने मिजरही तेफाहोत बैंक सहित सात निवेशकों से सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के जरिए 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपये जमा किए हैं। इन पैसों को इजरायल का शिक्षा मंत्रालय कार्यक्रम की सफलता के हिसाब से निवेशकों को वापस करेगा।
विज्ञापन
क्या है सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड
साधारण बॉन्ड में जब निवेशकर्ता बॉन्ड खरीदता है तो वो उसके लिए एक निश्चित राशि के बदले उसे निश्चित समय के बाद तय दर का रिटर्न मिलता है। बॉन्ड जारी करने वाली संस्था निवेशक से मिले इस पैसे का निवेश शेयर बाजार, जमीन खरीदने या किसी स्टार्ट अप में इस्तेमाल करती है।इस निवेश से आने वाले पैसे में से अपना मुनाफा कमाने के बाद संस्था निवेशक को तय राशि वापस करती है। लेकिन सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। सोशल रिटर्न बॉन्ड में संस्था सामाजिक सरोकार के लिए बॉन्ड जारी करती है, जिसमें निवेशकों के पैसे के मूलधन तक की वापसी की कोई गारंटी नहीं होती।