फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Social Entrepreneur Neha Upadhyay selected for 2019 World Fellow Yale University

सामाजिक उद्यमी नेहा उपाध्याय येल विश्वविद्यालय की 2019 वर्ल्ड फेलो के लिए चयनित

Wed, 27 Mar 2019 02:52 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 27 Mar 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Social Entrepreneur Neha Upadhyay selected for 2019 World Fellow Yale University
नेहा उपाध्याय, सामाजिक उद्यमी

भारत की एक सामाजिक उद्यमी नेहा उपाध्याय येल विश्वविद्यालय की 2019 वर्ल्ड फेलो के रूप में चुने गए 16 व्यक्तियों में से एक हैं। वर्ल्ड फेलो इस प्रतिष्ठित संस्थान की वैश्विक नेतृत्व विकास पहल है। नई दिल्ली निवासी नेहा उपाध्याय ने वर्ष 2014 में गुण ऑर्गेनिक्स की स्थापना की थी, जो कि ग्रामीण भारतीय महिला किसानों द्वारा उगाए गए शुद्ध जैविक खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराती है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपाध्याय के प्रोफाइल के मुताबिक, गुण का उद्देश्य जैविक खेती और सौर प्रौद्योगिकी के माध्यम से महिला किसानों को सशक्त बनाना है। उपाध्याय ने मधुमेह, ऑटिज्म और ध्यान अभाव सक्रियता विकार (एडीएचडी) सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से पीड़ित बच्चों के साथ काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। 
विज्ञापन


उन्हें ब्रिटिश काउंसिल से फ्यूचर लीडर्स कनेक्ट (2018) और सोशल इम्पैक्ट इंडिया (2017) और कई प्रोटोटाइप अनुदान और पुरस्कार के साथ ही आईआईटी दिल्ली (2017) से उद्यमी उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुका है। इस कार्यक्रम के वर्ष 2002 में शुरू होने के बाद उपाध्याय के अलावा, अभिनेत्री नंदिता दास और अर्थशास्त्री और कार्यकर्ता चेतना सिन्हा सहित कुल 21 भारतीयों को इसके लिए चुना जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed