Snowy Owl: न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में 130 साल बाद पहली बार दिखा बर्फीला उल्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क के लोगों के लिए गुरुवार का दिन एक बेहद दुर्लभ नजारा लेकर आया। विशेषज्ञों के अनुसार यह ऐसा नजारा था जो एक शताब्दी से भी अधिक समय से देश में नहीं देखा गया है। दरअसल, सेंट्रल पार्क में एक बर्फीला उल्लू (Snowy Owl) देखा गया।
इस पक्षी की एक झलक पाने के लिए बर्ड वॉचर्स और वाइल्ड लाइफ में रुचि रखने वाले लोगों की यहां भीड़ उमड़ पड़ी। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल पार्क में 130 साल में पहली बार यह पक्षी देखा गया है। तब से अब तक यह दूसरा मौका है।
A magnificent snowy owl is in NYC!
Central Park welcomes hundreds of bird species each year, and today our birding community spotted a real treat at North Meadow ballfield—this beautiful snowy owl.विज्ञापन विज्ञापन
Feel inspired? Check out our Birding Guide for tips: https://t.co/OWOg4WZ8d0 https://t.co/KwCz9mcMkb — Central Park (@CentralParkNYC) January 27, 2021
अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में ऑर्निथोलॉजी विभाग के कलेक्शन मैनेजर पॉल स्वीट का कहना है कि सेंट्रल पार्क में इससे पहले 1890 में बर्फीला उल्लू देखा गया था। इसके बाद अब यह पक्षी यहां दिखा है। यह सफेद रंग का बड़ा और खूबसूरत उल्लू होता है।
इस पक्षी को देखने पहुंचे लोगों ने जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो यूजर्स ने इसे हाथों हाथ लिया। बता दें कि यह पक्षी आर्कटिक टुंड्रा का है जो सर्दियों के दौरान दक्षिण की ओर प्रवास करता है। इन्हें लॉन्ग आइलैंड और बीच पर अक्सर देखा जा सकता है।
#BirdAlert A gorgeous snowy owl makes "mega-rare" appearance in @CentralParkNYC.
— New-York Historical Society (@NYHistory) January 27, 2021
What a hoot! Snowy Owls usually inhabit the Arctic tundra and are colored to blend into the snowy landscape. Learn more in our #Audubon watercolor: https://t.co/7WLBMub7eM https://t.co/RBuDGhrR9u pic.twitter.com/ijZqRkXKu7
इस पक्षी को देखने के लिए बढ़ रही भीड़ को लेकर न्यूयॉर्क शहर के पार्क एंड रिक्रिएशन विभाग ने कहा है कि यह पक्षी अकेला रहना पसंद करता है और इसे देखने का सबसे बेहतर तरीका दूरबीन से है। विभाग ने लोगों से अपील की कि पक्षी से दूरी बनाए रखें और शांत रहें।