फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Snake seen in Air Asia Flight going to Malaysia video became viral

उड़ते प्लेन में दिखा सांप: हवाई जहाज में सांप को देखकर यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

Mon, 14 Feb 2022 02:47 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Feb 2022 02:47 PM IST
सार

मलेशिया जा रही एयर एशिया की फ्लाइट में सांप को देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। हवाई जहाज में सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Snake seen in Air Asia Flight going to Malaysia video became viral
एयरप्लेन की लाइट में सांप - फोटो : Social Media

विस्तार

सांप के नाम से ही कई लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। उड़ते एयरप्लेन में सांप कोई सोच भी नहीं सकता है लेकिन एयर एशिया की एक हवाई जहाज में सांप मिलने से खलबली मच गई। अब प्लेन में सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


10 फरवरी को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जा रही एयर एशिया की फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी। यात्रियों ने बीच सफर में प्लेन की लाइट में कुछ रेंगता हुआ नजर आया। जिसे गौर से देखने पर पता चला कि लाइट में तो सांप है। उसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हवाई जहाज में सांप दिखने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट्स ने यात्रियों को घबराने के लिए नहीं कहा। उसके बाद पायलट ने फ्लाइट को कूचिंग शहर की ओर डायवर्ट किया गया है। उसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। 
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में एयरलाइन के अधिकारियों ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये घटना किसी भी फ्लाइट में हो सकती है। एयर एशिया के सेफ्टी ऑफिसर ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर खतरा टाल दिया। उसके बाद सांप को निकाला गया। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि सांप फ्लाइट के अंदर घुसा कैसे? वो प्लेन में किसी यात्री के साथ आ गया या बाहर से फ्लाइट में घुसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed