फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   six policemen killed during encounter with dacoits in Pak's Sindh province

पाकिस्तान: डकैतों ने छह पुलिसकर्मियों को उतारा मौत के घाट, बंधक को रिहा करने के लिए मांग रहे थे मोटी रकम

Wed, 26 Apr 2023 10:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 10:26 PM IST
सार

मारे गए पुलिसकर्मी बलूचिस्तान के जाफराबाद स्थित उस्ता मुहम्मद पुलिस स्टेशन के थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जगीर में भारी हथियारों से लैस डकैतों के हमले में छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
six policemen killed during encounter with dacoits in Pak's Sindh province
पुलिसकर्मियों के शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जंगली इलाके में बुधवार को भारी हथियारों से लैस डकैतों ने छह पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। ये सभी एक बंधक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। घटना जैकबाबाद जिले के जगीर इलाके की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

मारे गए पुलिसकर्मी बलूचिस्तान के जाफराबाद स्थित उस्ता मुहम्मद पुलिस स्टेशन के थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जगीर में भारी हथियारों से लैस डकैतों के हमले में छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, वे एक बंधक को छुड़ाने के लिए गठित बचाव दल का हिस्सा थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकबाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. सुमैर नूर चन्ना ने कहा, डकैत उसे रिहा करने के लिए मोटी रकम की मांग कर रहे थे। चन्ना ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है क्योंकि बंधक फुरकान सूमरो को अभी तक रिहा नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन

सूमरो, सिंध और बलूचिस्तान सीमा के पास जाफराबाद के उस्ता मुहम्मद खान शहर में एक चावल मिल के मालिक का बेटा है। उसे एक दिन पहले जाफराबाद से बंदूक की नोक पर अगवा किया गया था। नसीराबाद मंडल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मुनीर अहमद शेख ने कहा कि बंधक को रिहा किए जाने तक संयुक्त अभियान जारी रहेगा।
 

देश के एक प्रमुख समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, शेख ने कहा कि अपहरण में 'मिट्टू शाह और जाखरानी' के लोग गिरोह शामिल थे और सिंध सरकार ने उनके सिर पर पहले ही तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने बताया कि सिंध पुलिस के सहयोग से अभियान का विस्तार किया गया है और जरूरत पड़ने पर और कर्मियों को तैयार रखा गया है।
 

इस महीने की शुरुआत में सिंध के कंधकोट जिले में भी डकैतों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल हमला किया था। इसमें एक थाना प्रभारी की मौत हो गई थी। जबकि एक पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच अन्य घायल हो गए थे। 
 

डकैतों के गिरोहों का वर्षों से ऊपरी सिंध के जंगल और नदी क्षेत्रों पर कब्जा है और वे अक्सर फिरौती के लिए अमीर लोगों का अपहरण करते हैं और राजमार्गों पर डकैती भी करते हैं। मार्च के महीने में सिंध की प्रांतीय कैबिनेट ने तीन प्रांतों सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के प्रभावित इलाकों से डकैतों का सफाया करने के लिए संयुक्त अभियान शुरू करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed