फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six people killed and five missing due to floods and landslides in Sri Lanka

श्रीलंका : बाढ़ और भूस्खलन से छह की मौत, पांच लोग हुए लापता

Sun, 06 Jun 2021 02:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

  • श्रीलंका सरकार के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने भूस्खलन में अपनी जान गंवा दी। बाढ़ और भूस्खलन में पांच अन्य लोग लापता हैं।

विज्ञापन
Six people killed and five missing due to floods and landslides in Sri Lanka
sri lanka flood - फोटो : bbc

विस्तार

श्रीलंका में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए, जबकि 5,000 से अधिक विस्थापित हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात से हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश के छह जिलों में बारिश होने से कई घर, धान के खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


सरकार के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने भूस्खलन में अपनी जान गंवा दी। बाढ़ और भूस्खलन में पांच अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजधानी कोलंबो से 85 किलोमीटर पूर्व में, केगले जिले के एक घर पर एक टीला गिर गया जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य दफन हो गए।
विज्ञापन


कीचड़ और मलबा हटाने के बाद अब तक एक बच्ची का शव निकाला जा सका है। जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ और भूस्खलन से देश के 1.7 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं जबकि 5,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 मिमी तक बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने आशंका जताई कि सप्ताहांत में 150 मिलीमीटर की भारी बारिश होगी। लोगों को भारी बिजली के बारे में भी सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने आशंका जताई कि इस दौरान देश के उत्तरी, उत्तर मध्य और उत्तर-पश्चिमी प्रांतों में हवा की रफ्तार 50 से 55 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed