फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   six Pakistan Children among eight stranded mid air in cable car

Pakistan: 1000 फीट से अधिक ऊंचाई पर केबल कार में आई खराबी, सात छात्रों सहित शिक्षक को बचाया गया

Tue, 22 Aug 2023 03:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा प्रांच में एक केबल कार में अचानक खराबी आ गई। इसके चलते केबल कार में बैठे छह बच्चों समेत आठ लोग 1000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन
six Pakistan Children among eight stranded mid air in cable car
पाकिस्तान में केबल कार में फंसे आठ लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ी इलाके में केबल कार में फंसे सभी सात छात्रों और शिक्षक को 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। तार टूट जाने की वजह से सभी 900 फुट की ऊंचाई पर हवा में फंस गए थे। पाकिस्तानी सेना ने हेलिकॉप्टर की मद्द से इस अभियान को चलाया। यह घटना बट्टाग्राम की अल्लाई तहसील में सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। नदी पार करने के लिए स्थानीय लोग केबल कार का निजी तौर पर संचालन कर रहे थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल जा रहे थे तब यह घटना हुई। हालांकि सेना के हेलीकॉप्टर कार तक पहुंच गए हैं लेकिन बचाव की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान में बचाव सेवा 1122 के कर्मी केबल कार में फंसे बच्चों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि केबल कार ऐसी जगह फंस गई है, जहां हेलीकॉप्टर के बिना मदद करना लगभग असंभव हैष केबल पहाड़ों से घिरी एक गहरी खाई के बीच में लटकी हुई है। यहां दूरदराज के गांवों और कस्बों लोग लोग अक्सर केबल कारों का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, पाकिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा था कि कम से कम 1200 फीट की ऊंचाई पर अटकी केबल कार में छह बच्चे और दो वयस्क सवार हैं, जिन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed