फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   six eminent Indian Americans have been named to Biden Sanders Unity task forces by Joe Biden

बाइडेन-सैंडर्स एकता कार्य बलों के लिए छह प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी नामित

Fri, 22 May 2020 02:05 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 May 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
six eminent Indian Americans have been named to Biden Sanders Unity task forces by Joe Biden
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से शीर्ष पद के संभावित उम्मीदवार पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाइडेन-सैंडर्स एकता कार्य बल में विविध क्षेत्रों के छह प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को नामित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

इस कार्य बल का उद्देश्य नवंबर में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर पार्टी को एकजुट रखना है। सिएटल से कांग्रेस सांसद प्रमीला जयपाल और पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को स्वास्थ्य देखभाल कार्य बल का सह-अध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन



बोस्टन की जलवायु परिवर्तन कार्यकता वर्षिणी प्रकाश (26) इन कार्य बलों की सबसे युवा सदस्य हैं। जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित अग्रणी संगठन सनराइज मूवमेंट की कार्यकारी निदेशक वी. प्रकाश जलवायु परिवर्तन समूह की सदस्य होंगी। पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी इस कार्य बल के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडेन के अभियान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कानून विद चिराग बैंस को आपराधिक न्याय सुधार कार्य बल का सह-अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री और पूर्व लॉबिस्ट सोनल शाह को अर्थव्यवस्था कार्य बल के लिए नामित किया गया है।


इस बीच, फॉक्स न्यूज के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आठ प्रतिशत अंकों की बढ़त लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed