फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Situation worsen in France, a record over 45000 covid 19 cases a day, 4.30 crore infected in the world

फ्रांस में हालात बिगड़े, एक दिन में रिकॉर्ड 45 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 4.30 करोड़ पार संक्रमित

Mon, 26 Oct 2020 04:18 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/पेरिस Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
Situation worsen in France, a record over 45000 covid 19 cases a day, 4.30 crore infected in the world
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.30 करोड़ से ज्यादा हो गई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 11.56 लाख पार कर गया। महामारी की चपेट में आए 3.17 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में सक्रिय मामलों की संख्या 1.01 करोड़ है, जिनमें से 77,380 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। शनिवार को दुनिया में 4,52,895 नए मामले सामने आए और 5,599 लोगों की मौत हुई। इस बीच, फ्रांस में हालात बेकाबू हो गए हैं। देश में शनिवार को 45,422 नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतना ही नहीं शुक्रवार को भी 42,032 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, सरकार का कहना है कि अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह सक्षम है। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, यह सही है कि नौ शहरों में लॉकडाउन के वैसे नतीजे सामने नहीं आए जैसा हमें उम्मीद थी। अब सख्त कदमों पर विचार किया जा रहा है। यह भी संभव है कि देश में बेल्जियम की तर्ज पर सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, लोगों को यह समझना होगा कि हालात विकट हैं। बता दें कि फ्रांस में लोग सख्त लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आए माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क शॉर्ट कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। हालांकि, उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबिया में संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार
कोलंबिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख सात हजार 711 पर पहुंच गई है तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 30,000 हो गई। स्वास्थ्य और सामाजिक संरक्षण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,769 नए मामले हैं। इनमें से अधिक 2,531 मामले राजधानी बोगोटा, इसके बाद एंटिओक्विया विभाग में 1864 तथा वैले डेल काउका क्षेत्र में 631 मामले सामने आए हैं।

उत्तरी कैरोलिना में एक चर्च अस्थायी रूप से बंद
अमेरिका में मौजूद उत्तरी कैरोलिना चर्च को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तरी कैरोलिना के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को एक बड़े चर्च को अस्थायी रूप बंद करने का आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते यहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

रूस में कोरोना के 16,710 नए मामले
रूस में रविवार को कोरोना संक्रमण के 16,710 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,513,877 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 229 लोगों की मौतें हुई हैं।

ब्राजील में 432 नई मौतें
ब्राजील में कोरोना संक्रमण के 26,979 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 432 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 156,903 मौतें और 4,817,898 संक्रमितों के मामले दर्ज किए गए हैं।

जर्मनी में कोरोना के 11,176 नए मामले
जर्मनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,176 से बढ़कर 429,181 हो गई है। रविवार को रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के आंकड़ों में इस हात की पुष्टि की गई।

चीन में संक्रमण के 15 नए मामले
चीन में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को संक्रमितों के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि चीन में बीते 28 दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed